• Fri. Oct 30th, 2026

#bihar: छात्र एवं छात्र के परिजनों की मांग जल्द से जल्द खुले सनबीम सेंट्रल स्कूल, दोषियों पर हो करवाई…

Bykhabretv-raj

Oct 30, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

छात्र एवं छात्र के परिजनों की मांग जल्द से जल्द खुले सनबीम सेंट्रल स्कूल, दोषियों पर हो करवाई…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इससे यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई होती है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

 

 

अभी चार माह का सिलेबस बाकी है।अभिभावकों और शिक्षकों के बीच हुई बातचीत में शिक्षक स्कूल संचालन के लिए तैयार दिखे, लेकिन सुरक्षा को लेकर प्रशासन से माहौल बनाने की मांग की गई।अभिभावकों का कहना है कि पठन-पाठन जल्द चालू किया जाए, नहीं तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने थाना और प्रशासन से स्कूल को निर्बाध रूप से चालू करने और छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

 

शिक्षकों का कहना है कि घटना दुखद है, लेकिन स्कूल बंद होने से सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई और शिक्षकों के जीविकोपार्जन पर असर पड़ रहा है। जांच चलती रहे, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष न फंसें। सभी ने जिला प्रशासन से स्कूल को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।