October 19, 2024

ख़बरे टीवी –  सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य, उपयोग नहीं करने वालों पर लगाया जाएगा फाइन अनलॉक दो की अवधि में

 सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य, उपयोग नहीं करने वालों पर लगाया जाएगा फाइन अनलॉक दो की अवधि में.


( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – 1 जुलाई से अनलॉक दो के तहत जारी दिशा निर्देश के आलोक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ₹50 का फाइन लगाया जायेगा।
सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में भी कर्मियों एवं सवारियों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य है। इसकी जिम्मेवारी वाहन मालिक/ संचालक की है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
सभी दुकान, प्रतिष्ठान कार्यालय आदि में भी मास्क का अनिवार्य उपयोग एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। इसकी जिम्मेवारी संबंधित प्रतिष्ठान/ कार्यालय के संचालक/ प्रमुख की होगी। उल्लंघन करने पर प्रतिष्ठान/ कार्यालय को बंद कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।


इन निर्देशों के सख्ती से अनुपालन को लेकर आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।
सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग करते रहने का निर्देश दिया गया। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के विरुद्ध दंड लगाने का निर्देश दिया गया। दुकान/ प्रतिष्ठान के संचालक मास्क के उपयोग के साथ-साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। अन्यथा उनकी दुकान प्रतिष्ठान को बंद कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
सार्वजनिक परिवहन वाले वाहनों में भी लगातार चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
नगर निगम /नगर निकाय क्षेत्र में निगम /निकाय के पदाधिकारी भी इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Other Important News