अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ आयोजित करेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से सदी के महानायक और कायस्थ विभूति अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर 11 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी कला और अभिनय के माध्यम से देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को समर्पित होगा।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि संगठन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर होने वाला यह आयोजन कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए विशेष अवसर होगा।
जीकेसी के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम कला और संस्कृति के प्रति जीकेसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ग्लोबल महासचिव, कला-संस्कृति पवन सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम में देश और विदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन पवन सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव, कला-संस्कृति शिवानी गौर करेंगी।
