हल्की बारिश से कीचड़मय हुई सड़क, आवागमन में लोगो के किये काफ़ी समस्या…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: स्थानीय बाजार के गोनावां रोड पर हल्की बारिश के बाद सड़क की हालत बदतर हो गई है। नई डाली गई मिट्टी पर बारिश के पानी से कीचड़ हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीपीआरएनएल) की देखरेख में बाबा हंस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के नियामतपुर रेलवे गुमटी पर 2 मई 2023 से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कछुए की चाल से किया जा रहा है। इसकी लागत 66.13 करोड़ रुपये और कुल लंबाई 1338 मीटर है, जिसमें एप्रोच की लंबाई 778 मीटर है। इसके लिए 20 मई 2022 को ही प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और इसे वर्ष 2025 में पूर्ण करना था, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान स्थिति पाइल 88/88, पाइल कैप 19/20, एबटमेंट/पियर शाफ्ट 18/20, हैमर हेड 18/20, गर्डर 32/74 और स्लैब 8/19 का कार्य पूरा हुआ है, जबकि भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी जारी है।रेलवे गुमटी के पूरब साइड में आरपीएस कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना के मुख्य गेट तक सड़क की स्थिति बदहाल है। सकसोहरा से हरनौत की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में असहजता महसूस हो रही है। थोड़ी सी बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, सड़क पर फिसलन से बाइक सवार गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों, रेलवे कारखाना के कर्मियों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने पुल निगम विभाग से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत की मांग की है।
