पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में जानिए कौन सी टीम… कौन सा गेम में मारी बाजी…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 08 अक्टूबर 2026:पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के फुटबॉल मुकाबले के बालक अंडर- 19 में बक्सर, अंडर- 17 में पटना तथा अंडर- 14 में पटना ने खिताब जीता। वहीं फुटबॉल के बालिका अंडर- 14 वर्ग में खुशी यादव की हैट्रिक गोल की बदौलत कैमूर ने पटना को 5-0 से पराजित किया। बालिका अंडर- 17 में पटना ने कैमूर को 2-0 से तथा बालिका अंडर- 19 में रोहतास ने कैमूर को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से हराकर खिताब जीता।
पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित फुटबॉल अंडर- 19 में संधर्षपूर्ण मुकाबले में बक्सर ने पटना को 1-0 से हराकर विजेता बनी। बक्सर की ओर से एकमात्र गोल प्रिंस कुमार (19 वें मिनट) में किया।
बालक अंडर-17 वर्ग में पटना और बक्सर के बीच सम्पन्न मैच में निर्धारित समय तक गोल रहित रहा। ट्राई ब्रेकर में पटना ने बक्सर को 5-3 से हराकर खिताब जीता। पटना की ओर से आर्यन सिंह, मिकी कुमार, गोल्डन कुमार, अतीकुब एवं आयुष कुमार ने गोल किया। वहीं बक्सर की ओर से शाहिल,नीतीश एवं पिंटू ने गोल किया।
बालक अंडर-14 के मुकाबले पटना एवं भोजपुर के बीच हुए मुकाबले में निर्धारित समय रथतक दोनों ही टीमें एक- एक गोल कर बराबरी पर रही। मैच प्रारंभ होने के छठे मिनट में अबीब ने गोल कर पटना को बढ़त दिला दी। भोजपुर की ओर से अंकुश ने 18 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक- एक गोल कर बराबरी पर रहीं। टाई ब्रेकर में पटना ने भोजपुर को 3-2 से हराकर खिताब जीता। ट्राई ब्रेकर में पटना की ओर से अबीब, प्रत्युष और भोजपुर की ओर से अतुल ने गोल किया।
राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित बालक अंडर- 14 मुकाबले में पटना ने बक्सर को 27-16 अंकों से, बालक अंडर- 17 में पटना ने रोहतास को 24-20 अंकों से तथा बालक अंडर- 19 वर्ग में पटना ने भोजपुर को 35-19 अंकों से हराकर खिताब जीता।
गुरुवार को साई प्रशिक्षण केन्द्र में सम्पन्न वुशु (बालक) के विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-
बालक अंडर-19
48 कि0ग्रा0
1. सागर कुमार यादव – भोजपुर
2. दिनकर कुमार – पटना
3. मंजीत कुमार – नालंदा
52 कि0ग्रा0
1. लवकुश कुमार – रोहतास
2. अंरमन कुमार – बक्सर
3. शिवराज – नालंदा
56 कि0ग्रा0
1. हर्ष राज – नालंदा
2. पियुश कुमार पाण्डेय – भोजपुर
3. राहुल राज – रोहतास
60 कि0ग्रा0
1. अमीर अली – बक्सर
2. जयेम कुमार – भोजपुर
65 कि0ग्रा0
1. आकाश कुमार – रोहतास
70 कि0ग्रा0
1. शुभम राज – नालंदा
2. अनुज कुमार – रोहतास
75 कि0ग्रा0
1. अमित यादव – बक्सर
2. शिवम पाण्डेय – रोहतास
3. आयुश रंजन – नालंदा
80 कि0ग्रा0
1. प्रतीक कुमार – बक्सर
85 कि0ग्रा0
1. शिवांग सिंह – भोजपुर
विभिन्न खेलों एवं स्पर्धाओं में विजेता खिलाडिय़ों एवं टीमों को हिमांशु सिंह उपनिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, आनंदी कुमार उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा, पटना प्रमण्डल, जयनारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी, पटना एवं चंदन कुमार सिंह प्रभारी पदाधिकारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित कर औसलाअफजाई की।
