• Thu. Oct 8th, 2026

#bihar: डुमरी गांव में श्रमदान से स्वक्ष हुआ सड़क, और किया गया वृक्षारोपण…

Bykhabretv-raj

Oct 8, 2026

 

 

 

 

 

 

 

डुमरी गांव में श्रमदान से स्वक्ष हुआ सड़क, और किया गया वृक्षारोपण…

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालन्दा जिले के परवलपुर प्रखंड के शिव नगर पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव में ग्रामवासियों ने एक मिसाल पेश की है। गुरुवार को गांव के दर्जनों युवाओं ने एकजुट होकर श्रमदान किया और गांव को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

ग्रामवासियों ने मुख्य मार्ग से डुमरी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के दोनों किनारों पर फैले कचरे और झाड़ियों को हटाकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता के बाद सड़क के दोनों तरफ अशोक के आकर्षक पौधे लगाए गए।

*स्वच्छता ही सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

युवाओं का कहना था कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। “साफ-सुथरी सड़क से गांव की सुंदरता बढ़ेगी और लगाए गए अशोक के वृक्ष आने वाले समय में छाया और शुद्ध हवा देंगे,” ग्रामीणों ने बताया।

इस नेक कार्य में गांव के युवा, बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों की इस पहल की पूरे पंचायत में सराहना हो रही है। यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है कि कैसे श्रमदान से अपने गांव की तस्वीर बदली जा सकती है।