पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27..
प्रमंडल खेल में पटना का दबदबा कायम…
हैंडबॉल में दोहरे खिताब के साथ ताइक्वांडो और शतरंज में भी शानदार प्रदर्शन…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 7 अक्टूबर 2026 :-पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में पटना जिला के खिलाड़ियों का विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन जारी है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पांच दिवसीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के छह जिलों के चयनित विद्यालयी खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा किया जा रहा है। मुकाबले पाटलिपुत्र खेल परिसर सहित पटना के विभिन्न खेल मैदानों और राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान बालिका हैंडबॉल में पटना ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग का खिताब जीतकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 में रोहतास ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कैमूर उपविजेता रहा।
साई प्रशिक्षण केन्द्र,मोइनुल हक स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो मुकाबले में पटना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बालिका अंडर-14
26-29 किग्रा: प्रथम-याशिका राय (पटना), द्वितीय-सृष्टि कुमारी (रोहतास)
29-32 किग्रा: प्रथम-तृष्णा सिन्हा (पटना), द्वितीय-अराध्या कुमारी (नालंदा), तृतीय-समीदा परवीन (कैमूर)
32-35 किग्रा: प्रथम-मंषा (पटना), द्वितीय-पिहू प्रसाद (नालंदा)
35-38 किग्रा: प्रथम-आद्या (पटना), द्वितीय-किनजल कुमारी (नालंदा), तृतीय-आर्या सिन्हा (कैमूर)
ओवर 38 किग्रा: प्रथम-प्रेरणा राज (पटना), द्वितीय-संजना कुमारी (रोहतास), तृतीय-रितिका सिन्हा (नालंदा)
बालिका अंडर-17
32 किग्रा से कम: प्रथम-पलक वर्मा (बक्सर), द्वितीय-सृष्टि कुमारी (नालंदा)
32-35 किग्रा: प्रथम-वैष्णवी कुमारी (पटना), द्वितीय-विनिता कुमारी (रोहतास), तृतीय-नन्दनी कुमारी (नालंदा)
35-38 किग्रा: प्रथम-अंषिता सिन्हा (पटना), द्वितीय-फर्जान खातुन (रोहतास), तृतीय-करीना कुमारी (नालंदा)
38-42 किग्रा: प्रथम-सुप्रिया कुमारी (रोहतास), द्वितीय-अवंतिका गुप्ता (पटना)
42-44 किग्रा: प्रथम-मनुस्मृति (पटना), द्वितीय-आस्था कुमारी (रोहतास)
44-46 किग्रा: प्रथम-सावन कुमारी (रोहतास), द्वितीय-स्वाती नितिया (पटना), तृतीय-साक्षी राय (बक्सर)
बालिका अंडर-19
44-46 किग्रा: प्रथम-देव प्रिया (पटना), द्वितीय-राज नन्दनी (रोहतास)
46-49 किग्रा: प्रथम-आकांक्षा कुमारी (पटना), द्वितीय-मधु कुमारी (बक्सर)
49-52 किग्रा: प्रथम-गुलताज (पटना)
52-55 किग्रा: प्रथम-अविनाष कस्याप (पटना)
55-59 किग्रा: प्रथम-कनक कुमारी (पटना)
63-68 किग्रा: प्रथम-अंजली कुमारी (बक्सर)
ओवर 68 किग्रा: प्रथम-शारदा कुमारी (बक्सर), द्वितीय-नन्दनी राज (पटना)
ताइक्वांडो के अन्य भार वर्गों में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक
46-49 किग्रा: प्रथम-अभय मानी (पटना), द्वितीय-श्रैया कुमारी (रोहतास), तृतीय-साक्षी कुमारी (भोजपुर)
49-52 किग्रा: प्रथम-साइबा राजेष (पटना), द्वितीय-सृष्टि कुमारी (रोहतास), तृतीय-सोनाली कुमारी (कैमूर)
52-55 किग्रा: प्रथम-हिमाषी षिवाह पटेल (पटना), द्वितीय-सृष्टि कुमारी (बक्सर), तृतीय-स्वेता कुमारी (भोजपुर)
55-59 किग्रा: प्रथम-अश्विता सिन्हा (पटना), द्वितीय-अनषीका कुमारी (बक्सर)
59-63 किग्रा: प्रथम-अनामिका कुमारी (पटना), द्वितीय-पूर्वी सिन्हा (बक्सर)
ओवर 68 किग्रा: प्रथम-प्रव्या प्रांजलि (पटना)
पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित शतरंज अकादमी में आयोजित अंडर-19 शतरंज में पटना ने क्लीन स्वीप किया
बालिका अंडर-19 शतरंज में पटना की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।
प्रथम-प्रतीक्षा राज (पटना), द्वितीय-अंजली वर्मा (पटना), तृतीय-कृतिका रंजन (पटना)
राज्य खेल अकादमी,राजगीर में आयोजित बालिका हैंडबॉल में पटना ने जीते दो खिताब
बालिका अंडर-14 हैंडबॉल में प्रथम-पटना, द्वितीय-रोहतास रहा।
बालिका अंडर-17 हैंडबॉल में प्रथम-पटना, द्वितीय-रोहतास रहा।
बालिका अंडर-19 हैंडबॉल में प्रथम-रोहतास, द्वितीय-कैमूर रहा।
पटना के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से प्रतियोगिता में जिले का दबदबा देखने को मिला। विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालयी खेलों में पटना की मजबूत स्थिति भी सामने आई है।
