प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास से संवरेगी नालंदा की तस्वीर: जिलाधिकारी
• सड़क, नाला, लो-वोल्टेज और बीज उठाव जैसी स्थानीय समस्याओं पर संबंधित पदाधिकारियों से तय समय-सीमा में निस्तारण का निर्देश।
• मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज भूमि को जीवित उत्तराधिकारियों के नाम ट्रांसफर करने की सरकारी पहल; सहमति पर व्यक्तिगत और विवाद पर संयुक्त परिवार के नाम होगा मालिकाना हक।
• सरकार के व्यापक अभियान के तहत कोई भी पात्र परिवार न छूटे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों को छूटे हुए जरूरतमंदों के तत्काल आवेदन कराने की अपील।

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला प्रशासन एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत परवलपुर प्रखंड सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह (आईएएस) ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता तथा अनुमंडल पदाधिकारी (हिलसा) सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। जनप्रतिनिधि ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर लागू करने, म्यूटेशन व परिमार्जन के मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय सत्यापन के उपरांत ही निष्पादन करने का आग्रह किया।
जनप्रतिनिधियों ने महादलित टोले में पक्की सड़क के अभाव, जर्जर सड़कों की मरम्मत, नल-जल योजना की स्थिति, कृषि बीज के उठाव, आंगनबाड़ी केंद्र के समीप जलजमाव, नाला निकासी तथा जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने और परवलपुर चौराहे पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग भी रखी गई।
सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में जितनी जवाबदेही प्रशासन की है, उतनी ही सहभागिता जनप्रतिनिधियों की भी है।
राजस्व मामलों पर प्रकाश डालते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्वजों (मृत व्यक्तियों) के नाम पर चली आ रही भूमि को उनके जीवित उत्तराधिकारियों के नाम नामांतरण (दाखिल-खारिज) करने की विशेष सरकारी पहल शुरू की जा रही है, जिसमें आपसी सहमति होने पर संबंधित व्यक्ति के नाम तथा विवाद की स्थिति में सामूहिक रूप से परिवार के नाम पर मालिकाना हक हस्तांतरित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र व जरूरतमंद परिवारों का शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनवाने हेतु जनप्रतिनिधियों से छूटे हुए लोगों का आवेदन कराने को कहा।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों से उठाई गई समस्याओं पर बिंदुवार जवाब-तलब किया और उनके स्थायी समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा तय की। अधिकारियों ने भी अपनी जवाबदेही स्वीकार करते हुए तय समय के भीतर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी महोदया ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से रिसीव करें और जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
बैठक में उदययन्दन प्रसाद,जिला परिषद सदस्य,श्रीमती रंजू कुमारी, प्रखंड प्रमुख, श्रीमती बेबी देवी, प्रखंड उपप्रमुख, श्री रामवृक्ष प्रसाद, मुख्य पार्षद, श्री अक्षय कुमार, उप मुख्य पार्षद, श्री सदन प्रसाद सिंह , अध्यक्ष, 20 सूत्री, श्री धर्मवीर प्रसाद, उपाध्यक्ष, 20 सूत्री, चौसंडा पंचायत से श्री मनोज प्रसाद मुखिया, शिवनगर पंचायत से श्री अशोक साव मुखिया, पिलिच पंचायत से श्री राजेन्द्र तांती मुखिया,अलावाँ पंचायत से श्री बाल्मीकि सिंह मुखिया, मई पंचायत से श्रीमती नूतन कुमारी मुखिया, श्रीमती प्रतिमा देवी, पंचायत समिति सदस्य पिलिच, श्री धिरेश कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य पिलिच,श्री शैलेन्द्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य मई, श्री रंजीत कुमार पंचायत समिति सदस्य आलावा, चौसंडा पंचायत से श्री रविन्द्र कुमार प्रभाकर सरपंच,शिवनगर पंचायत से श्री नन्दन कुमार,सरपंच, पिलिच पंचायत से बिरजू पासवान, सरपंच, अलावाँ पंचायत से श्री जनार्दन प्रसाद सरपंच, मई पंचायत से श्रीमती सोनी देवी,सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण/पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
