पटना में 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का हुआ शानदार आगाज…
गोल्ड मेडल के साथ दिखा बिहार का दबदबा, 22 से 24 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में हो रहा है प्रतियोगिता का आयोजन…
9 राज्यों के 633 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv;: पटना ,22 सितंबर 2026*:-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में
आयोजित 37वीं ईस्ट ज़ोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में ईस्ट ज़ोन के 9 राज्यों के चुने हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और राष्ट्रीय स्तर के अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी जगह सुनिश्चित की
आज प्रतियोगिता के पहले दिन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण बिहार तथा बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री लियाक़त अली के मार्गदर्शन और निगरानी में खेल का शुभारंभ किया गया ।
पहले दिन की खेल की समाप्ति तक विभिन्न आयुवर्ग और विधाओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार रहे:-
अंडर 14 बालक आयु वर्ग के किड्स जेवलीन इवेंट में
क्रमशः राहुल कुमार बिहार ने गोल्ड मेडल,
हरि ओम बिहार ने सिल्वर मेडल,
शिबम बाला वेस्ट बंगाल ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया।
अंडर 16 बालक आयु वर्ग के 60 मीटर दौड़ इवेंट में क्रमशः
संदीप यादव बिहार ने गोल्ड मेडल,
साई प्रीतम साहू ओडिशा ने सिल्वर मेडल,
भार्गव बोराह आसाम ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 16 बालिका आयु वर्ग के 60 मीटर दौड़ इवेंट में क्रमशः
सोहना अख्तर सोहा वेस्ट बंगाल ने गोल्ड मेडल,
समीक्षा सोमरण ओडिशा ने सिल्वर मेडल, प्रीति कुमारी ओडिशा ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 18 बालक आयु वर्ग के 1000 मीटर के स्प्रिंट मिडले रिले में क्रमशः
बिहार ने गोल्ड मेडल,
आसाम ने सिल्वर मेडल,
झारखंड ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया।
अंडर 18 बालिका आयु वर्ग के 1000 मीटर के स्प्रिंट मिडले रिले में क्रमशः
ओडिशा ने गोल्ड मेडल,
आसाम ने सिल्वर मेडल,
वेस्ट बंगाल ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 16 बालिका आयु वर्ग में शॉट पुट इवेंट में
क्रमशः अनन्या राय वेस्ट बंगाल से गोल्ड मेडल,
देबोजानी बोरा आसाम से सिल्वर मेडल,
राधा रानी बिहार से ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 14 बालिका आयु वर्ग के ट्राइथलोंन इवेंट में
क्रमशः श्रीपर्णा मालो वेस्ट बंगाल गोल्ड मेडल,
दीपिका चौधरी वेस्ट बंगाल सिल्वर मेडल,
दिव्या कुमारी गुप्त झारखंड ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 20 बालिका आयु वर्ग के मिक्सड रिले में
क्रमशः ओडिशा गोल्ड मेडल,
झारखंड सिल्वर मेडल,
वेस्ट बंगाल ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 20 बालिका आयु वर्ग के मिक्सड रिले में
क्रमशः ओडिशा गोल्ड मेडल,
आसाम सिल्वर मेडल,
झारखंड ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 20 बालक आयु वर्ग के 5000 मीटर दौड़ इवेंट में क्रमशः
डोलमनी चिरगुन ओडिशा ने गोल्ड मेडल,
वेंकीरमेंन एल माओ मेघालय ने सिल्वर मेडल,
हितेश बोरो आसाम ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया
अंडर 20 बालिका आयु वर्ग के 5000 मीटर दौड़ इवेंट में क्रमशः
पाहि केवट आसाम ने गोल्ड मेडल,
साधना यादव बिहार ने सिल्वर मेडल,
मंजू कुमारी झारखंड ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया।
अंडर 20 बालक आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो इवेंट में क्रमशः
प्रियंशु शर्मा बिहार ने गोल्ड मेडल,
अब्दुल रज़ाक वेस्ट बंगाल ने सिल्वर मेडल,
कृष्णा राज बिहार ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 18 बालक आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ इवेंट में क्रमशः
सुभांशु कुमार बिहार ने गोल्ड मेडल,
हिमांशु बेहेरा ओडिशा ने सिल्वर मेडल,
रिशु राज झारखंड ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया ।
उक्त मौके पर विभिन्न राज्यो से आये हुए तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।
