October 19, 2024

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज कोविड-19 से संबंधित सभी कोषांग प्रभारियों के साथ बैठक की

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज कोविड-19 से संबंधित सभी कोषांग प्रभारियों के साथ बैठक की।


( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – सभी पदाधिकारियों को लॉक डाउन-5 (अनलॉक-1) के प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
सभी पब्लिक प्लेस पर लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करना है तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करना है। इसके लिए माइकिंग के द्वारा लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
अब सिर्फ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कैटेगरी ‘ए’ वाले स्थलों से आने वाले प्रवासियों को ही प्रशासन द्वारा संचालित क्वॉरेंटाइन सेंटर में 15 जून तक रखा जाएगा।
15 जून के बाद की शेष अवधि लोग होम क्वॉरेंटाइन में बिताएंगे। 15 जून के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
जिले में संचालित सभी आपदा राहत केंद्र भी 3 जून के बाद बंद कर दिए जाएंगे।
सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में निर्धारित सीटिंग क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने की अनुमति होगी। वाहनों को प्रत्येक ट्रिप के बाद सेनीटाइज किया जाएगा। सभी वाहन कर्मी एवं सवारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे। बस स्टैंड पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी गाइडलाइन का अनुपालन कराना इनका दायित्व होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी को सार्वजनिक परिवहन के लिए लागू सभी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।


होम क्वॉरेंटाइन में भेजे गए लोगों की नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग डोर टू डोर जाकर सुनिश्चित कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर आवासित लोगों की भी नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन सहित विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं मुखियागण के साथ बैठक की।
सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को लॉक डाउन 5 (अनलॉक 1) के दिशा निर्देश के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा सभी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
पब्लिक प्लेस पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने आदि के बारे में लोगों को माइकिंग एवं अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक जागरूक करते रहने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में स्थानीय स्तर पर टीम का गठन किया गया है। यह टीम लगातार सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराएगी तथा इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी करेगी।

Other Important News