प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता, युवा मोर्चा, नालंदा जिला अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिहार शरीफ के रेड क्रॉस सोसायटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर रक्तदान महादान का संदेश दिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार शरीफ विधायक डा सुनील कुमार एवं भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान करने वालों में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रदीप कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला मंत्री रौशन यादव, युवा मोर्चा के मनीष कुमार, शिवम् भारती, आदित्य वर्मा एवं विक्रम कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक एक यूनिट रक्त दान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्तदान किया जाता है ताकि जरुरतमंदों की जीवन की रक्षा की जा सके। इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर उपस्थित बिहार शरीफ विधायक डॉ सुनील कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करते रहना चाहिए, यह हमें कई गंभीर बीमारियों से रक्षा करता है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जीवन की रक्षा करता है इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से आज तक लगातार देशवासियों की अनेकोनेक समस्याओं का समाधान करते हुए, करोड़ों गरीबों, पिछड़ों, असहायों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों से उनकी जनसेवा अनवरत जारी है और आज उनके जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मठ मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना करते हुए मंदिरों में सैकड़ों हजारों की संख्या में दीप जलाकर पी एम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना किया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है उसे उनके कुशल एवं सफल नेतृत्व में शीघ्र ही सच कर लिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व व्यवस्था को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण भागीदारी बन रहा है। करोड़ों गरीबों, विकास के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के जीवन में सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर जिस प्रकार पी एम मोदी ने उनके जीवन में प्रकाश का दीपक जलाया है आज देशवासियों द्वारा उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाकर भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करने का दिन है। भाजपा युवा मोर्चा नालंदा जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कृतज्ञ है जिन्होंने युवाओं की समस्याओं को दूर करते हुए युवाओं के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में अभूतपूर्व सहयोग किया है। आज देश का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर जनसेवा में भागीदारी निभाई जाती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, नीरज कुमार डब्ल्यू,डा आशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, सतीश प्रसाद, धीरज पाठक , विपीन कुमार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार,युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललन पासवान, युवा मोर्चा जिला मंत्री नीतिश कुमार, युवा मोर्चा जिला आई टी सेल रोहित कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
