• Sun. Sep 13th, 2026

#bihar: अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग में नालंदा की 40 बालिकाएं लेंगी भाग….

Bykhabretv-raj

Sep 13, 2026
Side View Of A Young Professional Female Cyclist With Cycling Jersey And Helmet Riding A Racing Bicycle. Isolated On Color Background.

 

 

 

 

 

 

 

अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग में नालंदा की 40 बालिकाएं लेंगी भाग….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा। बिहार स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 सितंबर 2026 को मुंगेर में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 500 महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग 25 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों के लिए 25 सितंबर की रात्रि भोजन एवं आवास की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 26 एवं 27 सितंबर को भी भोजन एवं आवास की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। 27 सितंबर को दोपहर के भोजन के उपरांत खिलाड़ियों की वापसी होगी।
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न आयु वर्ग की लगभग 40 बालिकाओं का चयन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। नालंदा की टीम दिनांक 25 सितंबर 2026 को मुंगेर के लिए प्रस्थान करेगी।
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार एवं संयुक्त सचिव श्रीमती रिंकू कुमारी ने बताया कि नालंदा जिले की अनेक बालिकाओं ने साइक्लिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है तथा कई खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले कई प्रतिभावान बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार एवं पदक प्राप्त करने में सक्षम होंगी।
उन्होंने बताया कि जिला एसोसिएशन के प्रयासों से जिले की कई प्रतिभावान बालिकाओं को बिहार सरकार की सक्षम योजना के तहत ₹3 लाख की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है।
जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि साइक्लिंग के माध्यम से जिले के बच्चों में खेल के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और बच्चे उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं कोच कुंदन कुमार पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में नालंदा खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा। नालंदा जिले में बहुत सी खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जिन्हें पहचानकर निखारने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब नालंदा के सौजन्य से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपलब्ध कराई गई है। इनर व्हील क्लब की चेयरपर्सन डॉ. रूबी रानी ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने तथा जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नालंदा की बालिकाएं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगी।