October 19, 2024

ख़बरे टीवी – मास्क के बढ़ते मांग को पुरा करने के लिये, जीविका दीदी मास्क बना रही है, मास्क प्रोडक्सन युनिट का शुभारंभ.

मास्क के बढ़ते मांग को पुरा करने के लिये, जीविका दीदी मास्क बना रही है, मास्क प्रोडक्सन युनिट का शुभारंभ.

 

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) –  अस्थावां बाजार के पुरब जीविका ग्रामीण बाजार के बिल्डिंग में गुरुवार को मास्क प्रोडक्सन युनिट का शुभारंभ किया गया। जीविका के बी पी एम- सत्यरुपा कुमारी ने बताया कि सी ओ- सुनील कुमार,सांख्यिकी पदाधिकारी- नरेंद्र शर्मा,मनरेगा पी ओ- विष्णु प्रकाश झा,जी पी एस- रघुनंदन प्रसाद यादव ने उद्याटन किया। उन्होने बताया कि मास्क के बढ़ते मांग को पुरा करने के लिये युनिट का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र की जीविका दीदी मास्क बना रही है।

प्रत्येक दिन 1200 – 1500 मास्क तैयार किया जायेगा। उन्होने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक ग्रामीणों को चार मास्क पंचायत के मुखिया को देना है। प्रखंड क्षेत्र में 19 पंचायत है। लगभग अबादी 1 लाख 70 हजार 2011 के जनगणना के अनुसार है। उन्होने बताया कि राधा देवी, सुलेखा कुमारी ,पिंकी कुमारी, मंजु देवी, सीमा देवी सहित 30 से 35 दीदी मास्क बनाने में लगी हुई है। युनीट के अलावे पंचायत में भी जीवीका दीदी मास्क बनाने में जुटी है। मास्क निर्माण में खादी का कपड़ा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होने बताया कि यहां टू लेयर मास्क का निर्माण रहा है।  

Other Important News