October 19, 2024

ख़बरे टीवी – योगेंद्र सिंह जिला पदाधिकारी, नालंदा ने आज सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं MOIC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

योगेंद्र सिंह जिला पदाधिकारी, नालंदा ने आज सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं MOIC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं MOIC के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। सभी पदाधिकारियों को होम क्वारंटाइन में भेजे जा रहे लोगों की नियमित रूप से डोर टू डोर हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।इनमें से लक्षण वाले लोगों को त्वरित रूप से isolate कर जांच हेतु सैंपलिंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। इसी प्रकार क्वारंटाइन सेंटर पर भी नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराने को कहा गया।इनमें से भी किसी में लक्षण पाये जाने पर त्वरित रूप से isolate कर सैंपलिंग सुनिश्चित कराने को कहा गया। सभी क्वारंटाइन सेंटरों पर समय से भोजन एवं अन्य देय सामग्रियों की उपलब्धता व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।गर्मी की अधिकता होने पर सेंटरों पर ग्लूकोज़ / ओआरएस का वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं MOIC जुड़े थे।

Other Important News