• Thu. Sep 10th, 2026

#bihar: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर बच्चों के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Sep 9, 2026

 

 

 

 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर बच्चों के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv; स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर बच्चों के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में बच्चों ने साक्षरता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी संपादित किया। इस कार्यशाला में विद्यालय के निदेशक डॉ धनंजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। यह केवल पढ़ने लिखने की क्षमता तक सीमित नहीं है बल्कि व्यक्ति में ज्ञान, जागरूकता ,आत्मविश्वास और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करती है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने इस अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर अपना अभी भाषण देते हुए कहा कि शिक्षा और ज्ञान से व्यक्ति में आत्मविश्वास जागरूकता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। आज के डिजिटल युग में डिजिटल साक्षरता भी समय के साथ एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। लेकिन उसके साथ-साथ बच्चों में व्यवहारिक गुण, सामाजिक सरोकार, पारिवारिक दायित्व और हमारे पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निष्ट होना ही सही शिक्षा मानी जाएगी। मंच का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रंजय सिंह के देखरेख में बच्चों ने बखूबी रूप से इस आयोजन को चार चांद लगा दिया। विद्यालय के हर एक वर्ग के बच्चों ने शिक्षा से संबंधित नृत्य नाटिका ,कविता, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से सभा में उपस्थित लोगों की तालिया की गड़गड़ाहट बटोरी। विद्यालय के इस कार्यशाला का अंतिम भावनात्मक संदेश विद्यालय की प्राचार्या डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने की ।उन्होंने अपने संदेश में शिक्षा के प्रति बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान प्राप्त करना नहीं है बल्कि यह व्यक्ति को आत्मज्ञान ,आत्मविश्वास जागरूकता और बेहतर भविष्य के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि हर व्यक्ति साक्षर ,हर बच्चा शिक्षित और हर नागरिक सक्षम बने यही हमारा सही शिक्षा का मार्ग होगा। उपस्थित शिक्षकों में रंजय सिंह, पवन कुमार, विजय कुमार, किशोर कुमार पांडे, राजकुमार सिंह ,सतीश कुमार पांडे ,नाजिम रजा ,अमित सिंह, राज भूषण पांडे, मिथिलेश सर, राज किशोर सिंह ,आनंद कुमार, नाजिया खान, द्राक्षण मैडम ,चंपा मैडम, मिलन मैडम, सीमा मैडम, सोनम मिस ,आरसी मिस ,संध्या मिस ,सिमरन मिस ,हिना खान, सृष्टि मिस, चांदनी मिस और दीपू मिस उपस्थित होकर इस कार्यशाला को उत्साहवर्धक बनाया।