• Sat. Sep 5th, 2026

#bihar: शोषितों पिछड़ों वंचितों के हितैषी थे जगदेव प्रसाद:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

Sep 5, 2026

 

 

 

 

 

शोषितों पिछड़ों वंचितों के हितैषी थे जगदेव प्रसाद:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ के दीपनगर में जनता दल यूनाइटेड बिहारशरीफ के द्वारा अमर शहीद बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस एवं ‌ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माननीय मंत्री बिहार सरकार सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि”बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ों के हक के लिए न्योछावर कर दिया। उनका नारा था -‘सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है’ – आज भी उतना ही प्रासंगिक है।”वे समाजिक न्याय के प्रणेता जगदेव बाबू ने कहा था – ‘पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी, तीसरी पीढ़ी राज करेगी’। आज तीसरी पीढ़ी राज कर रही है, यह उनकी कुर्बानी का ही फल है।”जगदेव प्रसाद का विचार आज भी जिंदा हैं।उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा, समानता और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।””भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति थे। उनके जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा को नमन करने का दिन है।”गुरु का सम्मान – “जीवन में माता-पिता के बाद सबसे बड़ा स्थान गुरु का है। गुरु ही हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है। राधाकृष्णन जी ने कहा था – ‘शिक्षक वह नहीं जो छात्रों के दिमाग में तथ्य ठूंसे, बल्कि वह है जो उन्हें आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे’। एक अच्छी शिक्षा ही देश का भविष्य तय करती है। बिहार सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और स्कूलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उनका सादा जीवन, उच्च विचार आज के युवाओं और शिक्षकों के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा “मैं सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। आप सभी राष्ट्र निर्माता हैं। आपके बिना विकसित बिहार और विकसित भारत का सपना अधूरा है। शिक्षक को समाज में सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा जिला जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव माणिकचंद कुशवाहा निरंजना गुप्ता इमरान रिजवी उपप्रमुख चुन्नी लाल मार्या संजय प्र कुशवाहा इंदू देवी जीतन चौहान रंजीत सिंह डा बी पी भारती रविन्द्र कुशवाहा प्रमोद यादव प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल सरयुग रविदास संजय राम बिट्टू कुशवाहा संजय राउत दिनेश साव इंदू चौहान बाल्मिकी प्र धुर्व प्रसाद आनंद वर्मा सकलदीप प्र मुन्ना मांझी प्रदीप कुशवाहा मुन्ना मांझी संजीत पटेल सीताराम कुशवाहा अर्णव आर्या पवन शर्मा अंकित कुमार आदित्य कुमार सन्नी कुशवाहा वरन केवट सुबोध राउत टुन्नी कुशवाहा