• Fri. Sep 4th, 2026

#bihar: पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने पर कमलनयन श्रीवास्तव ने जताया आभार…

Bykhabretv-raj

Sep 4, 2026

 

 

 

 

 

 

 

पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाने पर कमलनयन श्रीवास्तव ने जताया आभार…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना : राजकुमार शुक्ल स्मारक न्यास के महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनन्य सहयोगी और चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती 23 अगस्त को प्रत्येक वर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाने के राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव के अनुसार, अब हर साल 23 अगस्त को पश्चिमी चम्पारण जिले में पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती राजकीय स्तर पर धूमधाम से आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे को आधिकारिक तौर पर स्वीकृति दे दी गई है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि न्यास की ओर से वर्ष 2017 से ही पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की मांग की जाती रही है। इस संबंध में कई विधायकों और सांसदों ने भी सरकार को ज्ञापन देकर अनुरोध किया था। बिहार विधान परिषद में भी इस संबंध में राजकीय आश्वासन दिया गया था।
उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से पं. राजकुमार शुक्ल के ऐतिहासिक योगदान को उचित सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सकेगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मांग की कि पंडित राजकुमार शुक्ल की जयंती हर वर्ष राजधानी पटना में राजकीय समारोह के रूप में आयोजित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस सम्बन्ध में अविलम्ब त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि पं. राजकुमार शुक्ल ने महात्मा गांधी को चंपारण के किसानों की समस्याओं और नीलहे अंग्रेजों के अत्याचार से अवगत कराया था तथा उन्हें चंपारण आने के लिए प्रेरित किया था। उनके प्रयासों से वर्ष 1917 में ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह का सूत्रपात हुआ, जिसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।