बिहार शरीफ सदर अस्पताल में सीबीसी जांच की समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर जिला प्रशासन नालंदा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में एक मशीन खराब रहने एवं दूसरी मशीन में केमिकल उपलब्ध नहीं रहने के कारण सी०बी०सी० जांच प्रभावित होने से संबंधित समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ, नालंदा द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल में दो पैथोलॉजिकल सेंटर संचालित हैं। इनमें से एक पैथोलॉजिकल सेंटर की सी०बी०सी० मशीन खराब रहने के कारण संबंधित जांच दूसरे पैथोलॉजिकल सेंटर में कराई जा रही है। खराब मशीन को ठीक कराने हेतु संबंधित एजेंसी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया है।
वहीं, दूसरी सी०बी०सी० मशीन के संचालन हेतु आवश्यक केमिकल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) को पत्राचार किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मरीजों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने तथा किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभाग एवं एजेंसी से समन्वय स्थापित कर समस्या के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया गया है।
