विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज, 37,104 रुपये राजस्व क्षति का आरोप…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत (नालंदा)। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग की टीम ने हरनौत थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक परिसर में मीटर से पहले अवैध तरीके से तार जोड़कर बिजली का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया। मामले में विद्युत विभाग के कनीय विद्युत अभियंता(जेई) मनीष कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जेई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन किया गया। दल में तकनीशियन ग्रेड-03 स्वराज कुमार एवं मानव बल जितेन्द्र कुमार शामिल थे।
छापेमारी दल ने श्रीचन्द्रपुर गांव निवासी बच्चू महतो के पुत्र हरिहर प्रसाद के घरेलू परिसर में जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि परिसर में लगे विद्युत ऊर्जा स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सर्विस तार को मीटर से पहले एक अन्य अवैध तार के माध्यम से टैपिंग कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था।इस अवैध कनेक्शन के कारण परिसर में हो रही वास्तविक विद्युत खपत मीटर में दर्ज नहीं हो रही थी। जांच के दौरान परिसर का कुल आकलित विद्युत भार 1888 वाट पाया गया।
विद्युत चोरी के आकलन के आधार पर विभाग ने 37,104 रुपये की राजस्व क्षति होने की बात कही है। छापेमारी दल द्वारा विद्युत ऊर्जा मीटर एवं चोरी में प्रयुक्त अवैध टैपिंग पीवीसी तार को जब्त कर जब्ती सूची में दर्ज किया गया।
कनीय विद्युत अभियंता ने इस मामले में भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
