• Tue. Sep 1st, 2026

#bihar: युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे जाम, 8 घंटे बाद खुला हाईवे, SDM-DSP के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म..

Bykhabretv-raj

Aug 31, 2026

 

 

 

 

 

 

युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, हाईवे जाम, 8 घंटे बाद खुला हाईवे, SDM-DSP के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म..

 

 

 

 

 

 

मृतक की फाइल फोटो

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के तेलमर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।मृतक युवक तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव निवासी
कृष्ण बिंद के पुत्र रौशन कुमार (30) था। घटना उस वक्त हुई जब रौशन ससुराल (चिरैयापर गांव)से घर बाईक से आ रहे थे। तबि टुरिस्ट हाईवे पर शाम साढ़े आठ बजे बैरीगंज (तेलमर) के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।
जिसके लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रात्रि नौ बजे शव को हाईवे पर रख दिया।टायर जलाकर आगजनी की । जिससे आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया‌।आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करने लगे।
थाना प्रभारी को सस्पेंड करने, थाना प्रभारी हाय-हाय, थाना प्रभारी मुर्दाबाद आदि नारा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।जाम एवं प्रदर्शन की ख़बर सुनते ही तेलमर थाना के आलावा, कल्याण बिगहा, चंडी ,नगरनौसा एवं नूरसराय थाना से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण वरीय पदाधिकारी की मांग रात भर करते हैं।तब जाके अलहे सुबह बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर एसडीपीओ-1( प्रभार SDPO-2) पहुंचे। आश्वासन के बाद करीब 8 घंटे के बाद जाम को पूर्णतः हटाया गया।तब जाके आवागमन सूचारू रूप से शुरू हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां अक्सर सड़क पर ट्रक खड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। वहीं तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जानकारी सही सही मिलेगी।उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन के तरफ से फिलहाल आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं मृतक अपने पीछे दो बेटियां एवं एक बेटे सहित पूरे परिवार को छोड़ कर दुनिया से अलविदा कह दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।तेलमर पंचायत के मुखिया विद्यानंद बिंद सहित अन्य ने उचित करवाईं कि मांग पुलिस-प्रशासन से की है।मृतक पेंटिंग का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।