मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को करेंगे खेल सम्मान से सम्मानित…
सोमन राणा को 30 लाख तथा झंडू कुमार को 15 लाख की सम्मान राशि का मिलेगा चेक…
29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में करेंगे सम्मानित..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना:- 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पर संध्या 5 बजे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को खेल सम्मान से सम्मानित करेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि गया जिले के सोमन राणा और नालंदा के झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीत कर ना सिर्फ राज्य का नाम रोशन किया है बल्कि बिहार के अन्य खिलाडियों का भी हौसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री आवास पर, बिहार के प्रतिभावान पैरा खिलाड़ी सोमन राणा को 30 लाख तथा झंडू कुमार को 15 लाख की खेल सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित करेंगे।
आगे श्री शंकरण ने कहा कि श्री सोमन राणा, बिहार के गया जिले से संबद्ध उत्कृष्ट पैरा एथलीट हैं। उनका खेल सफर बॉक्सिंग से प्रारंभ हुआ तथा वे राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में प्रतिस्पर्धा कर चुके हैं। तत्पश्चात वे भारतीय सेना में शामिल हुए। वर्ष 2006 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में सेवा के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर खो दिया। अपने जीवन के तीसरे दशक के उत्तरार्ध में पैरा एथलेटिक्स की शुरुआत करने के बावजूद उन्होंने निरंतर कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, निरंतर साधना एवं दृढ़ संकल्प को राष्ट्रमंडल खेल–2026 में पुरुष F57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक के रूप में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के साथ वे इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के प्रथम खिलाड़ी बने।
श्री झंडू कुमार, वर्ष 1997 में हरनौत, जिला नालंदा, बिहार में जन्मे, बचपन में ही पोलियो से प्रभावित हो गए, जिससे उनके पैर की गतिशीलता प्रभावित हुई। उनके परिवार को उनके उपचार पर अपनी सीमित आर्थिक बचत खर्च करनी पड़ी, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से उन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। राष्ट्रमंडल खेल–2026 में पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया।
दोनों खिलाड़ियों को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है तथा ‘खेलो इंडिया संवाद’ के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा श्री झंडू कुमार की संघर्षपूर्ण यात्रा एवं उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की गई। यह सम्मान उनकी उपलब्धियों के राष्ट्रीय महत्व तथा बिहार की खेल प्रतिभाओं की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।
मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के अंतर्गत निर्धारित सरकारी नियुक्ति के लिए दोनों खिलाड़ी योग्य पात्र हैं। दोनों खिलाडियों की ऐतिहासिक उपलब्धी अन्य खिलाडियों के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम की प्रेरणादायी मिसाल है।
