• Thu. Aug 20th, 2026

#bihar: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी द्वारा पीएम श्री के वि , बेली रोड, का पर्यवेक्षण..

Bykhabretv-raj

Aug 20, 2026

 

 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी द्वारा पीएम श्री के वि , बेली रोड, का पर्यवेक्षण..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 20.08.2026 को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, बेली रोड, पटना में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के माननीय स्पेशल मॉनिटर प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी द्वारा विद्यालय के समग्र शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यकलापों का गहन पर्यवेक्षण किया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के सहायक आयुक्त श्री मनीष कुमार प्रभात, प्रशासनिक अधिकारी श्री भीम कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, दनियावां, श्री विकास कुमार उपस्थित रहे।

विद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में मानवाधिकार विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यालय की संगीत मंडली द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के सहायक आयुक्त श्री मनीष कुमार प्रभात ने मुख्य अतिथि प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का हरित पादप एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मिथिलेश कुमार सिंह ने अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी का आगमन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और विद्यार्थी उनसे निश्चित रूप से प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

अपने प्रेरक उद्बोधन में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने मानवाधिकारों के विभिन्न आयामों, उसके नियम-कानूनों तथा आम जनजीवन में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता से ही व्यक्ति और संपूर्ण मानव समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव आशावादी दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. त्रिपाठी ने विद्यालय प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि प्रार्थना सभा के दौरान नियमित रूप से मानवाधिकार से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाए तथा विद्यार्थियों की मानसिक प्रसन्नता हेतु विद्यालय परिसर में ‘हैप्पीनेस बॉक्स’ की स्थापना की जाए। उन्होंने विद्यालय द्वारा लैंगिक समानता एवं अन्य क्षेत्रों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती मधु कुमारी, मुख्य अध्यापक श्री अमरेन्द्र कुमार सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन द्वितीय पाली के उप-प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।