नालंदा जिला स्थित सैनिक स्कूल में आन बान और शान के साथ लहराया तिरंगा…
प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण..
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से गुलज़ार हुआ परिसर..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालन्दा जिले के नानद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर आन- बान और शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी इस अवसर पर सैनिक स्कूल नालंदा के पाँचवें बैच के पूर्व सैन्यछात्र स्कूल न० 330 मेजर आशीष कुमार (शौर्य चक्र) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि आजादी के बाद विगत 79 वर्षों में भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वतंत्रता के समय हमारा देश आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा हुआ था। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है। हमने कृषि, उद्योग, विज्ञान, अंतरिक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, शिक्षा, आधारभूत संरचना और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। कभी खाद्यान्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ चुका है। हरित क्रांति ने देश को खाद्यान्न के संकट से उबारा। श्वेत क्रांति ने दुग्ध उत्पादन में भारत को अग्रणी बनाया। आज हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष की नई सीमाओं को छू रहे हैं। चंद्रयान और मंगलयान जैसे अभियानों ने पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक क्षमता का परिचय कराया है। सैन्य छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए…

प्राचार्य महोदय ने कहा आप ऐसे विद्यालय के विद्यार्थी हैं जिसकी स्थापना का मूल उद्देश्य ही राष्ट्र को अनुशासित, चरित्रवान, सक्षम और देशभक्त युवा प्रदान करना है। सैनिक स्कूल नालंदा केवल एक शिक्षण संस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है।
ध्वजारोहण के पश्चात् आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इस अवसर पर मौर्यन पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं तथा सैनिक स्कूल नालंदा के सैन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह-नृत्य एवं माइम की आकर्षक प्रस्तुति की ।
भारत सरकार के आह्वान पर विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विगत 13 अगस्त को प्रभात फेरी निकाली गयी एवं विद्यालय के शैक्षणिक (कलाम ब्लॉक) सहित सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया,
जसमे विद्यालय के पदस्थापित अधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक कर्मी एवं समस्त सैन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
