Paint My City’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेरी नालंदा की गौरवशाली विरासत…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के सौंदर्यीकरण एवं नालंदा की समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Paint My City’ अभियान के तहत विभिन्न सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर चित्रकारी एवं हस्तकलाकारी का कार्य प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय नायकों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों तथा नालंदा की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्मारकों की आकर्षक आकृतियाँ उकेरी जा रही हैं।
इस अभियान में निम्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं—
01.सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
02.श्रीमती परमेश्वरी देवी उच्च विद्यालय, मथुरिया, बिहारशरीफ
03. +2 उच्च विद्यालय, राणा बिगहा, बिहारशरीफ
04. एस.एस. बालिका +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
05.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, हरनौत
06.प्रा. बालिका +2 उच्च विद्यालय, चंडी
07.बड़ी पहाड़ी +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
08.बिहार टाउन उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
09.पी.एल. साहू +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
10.आदर्श +2 उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ
11.उच्च विद्यालय, मघड़ा
12.उच्च विद्यालय, भोभी
13.नेशनल उच्च विद्यालय, शेखाना
14.जवाहर कन्या +2 उच्च विद्यालय, झींगनगर, बिहारशरीफ
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को जिले की गौरवशाली विरासत से जोड़ना है।
विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों से शहर की सरकारी दीवारों को आकर्षक स्वरूप मिलने के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं ऐतिहासिक नालंदा का संदेश भी दिया जा रहा है।
‘Paint My City’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की कला के रंगों में नालंदा की गौरवशाली विरासत जीवंत हो रही है।
