विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंत्री श्रवण कुमार ने बांटे स्वीकृति पत्र…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चयनित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार समाज के गरीब, वंचित, दिव्यांग, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी गरीब परिवार कच्चे घर में रहने को मजबूर न हो। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे सम्मानपूर्वक अपना जीवनयापन कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लाभार्थियों से भी अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करें।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी रजनीश कुमार प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव जितन चौहान युगल किशोर मुखिया विश्वास सिंह प्रमोद यादव संजय राम रंजीत सिंह मन्टू कुशवाहा इंदू चौहान संजय प्र कुशवाहा शिवचरण कुशवाहा मनोज मुखिया रामजन्म रविदास मुन्ना पासवान गुलशन कुशवाहा सकलदीप प्र आकाश कु काजल रविन्द्र कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
