नालंदा पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की डकैती 72 घंटे में किया उद्भेदन किया, चार अपराधी और लुट गए सामान हुए बरामद…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई साबा करोड़ से ज्यादा की डकैती की वारदात का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 4 शातिर अजीत सिंह, संजीव सिंह, बिट्टू कुमार, आदित्य कुमार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लूट की बड़ी खेप, भारी मात्रा में नकद और अवैध आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं, 03 अगस्त की देर रात करीब 01:00 बजे, दीपनगर थाना अंतर्गत देवीसराय निवासी राजीव रंजन के घर में 10-12 अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला था। करीब घर में दो घंटा से ज्यादा समय तक अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों के आभूषण और लाखों की नकदी लूट ली थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज (कांड सं0 435/26) कर अनुसंधान शुरू किया,नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), बिहारशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय सूचनाओं के साथ-साथ वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान (Technical Intelligence) का सहारा लिया। सुरागों का पीछा करते हुए विशेष टीम झारखंड के जामताड़ा जिला पहुँची। नारायणपुर थाना क्षेत्र के जुम्मन मोड़ (गोविन्दपुर साहेबगंज रोड) स्थित एक चाय दुकान के पास से संदेह के आधार पर 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की संपत्ति का बड़ा हिस्सा बरामद किया है, नकदी 16 लाख 43 हजार रुपये,सोने-चांदी के आभूषण, लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर, 07 किलोग्राम चांदी, डायमंड और प्लेटिनम के कीमती आभूषण। चांदी से निर्मित दो हाथी, एक चांदी की ईंट और लड्डू गोपाल की मूर्ति। अपराधियों के पास से 2 देसी पिस्टल, 7.65 MM की 11 जिंदा गोलियां और 315 बोर की 5 जिंदा गोलियां, 02 मोबाइल फोन। पकड़े अपराधियों को न्यायिक विरासत में भेजी जारी है वही बाकी बचे लोगों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी जारी है।
