• Sun. Aug 2nd, 2026

#bihar: स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : डॉ. दिव्या ज्योति

Bykhabretv-raj

Aug 2, 2026

स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : डॉ. दिव्या ज्योति

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के दौरान शनिवार को नालंदा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षक साथियों से संवाद के क्रम में शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं ऑनलाइन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि—
“स्थानांतरण नीति ऐसी होनी चाहिए, जिसमें किसी प्रकार की भ्रम, पक्षपात या अनिश्चितता की गुंजाइश न रहे। प्रत्येक शिक्षक को समान अवसर, स्पष्ट नियम और पारदर्शी प्रक्रिया का अधिकार है।”
उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएँ देते हैं, इसलिए उनकी पारिवारिक, स्वास्थ्य एवं मानवीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण नीति तैयार की जानी चाहिए। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी।
डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में—
स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना।
ऑनलाइन एवं मेरिट आधारित स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की दिशा में आवाज़ बुलंद करना।
महिला शिक्षकों, दिव्यांग शिक्षकों एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शिक्षकों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास करना।
शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और सेवा सुरक्षा की मजबूती से पैरवी करना।
उन्होंने कहा कि एक पारदर्शी स्थानांतरण नीति न केवल शिक्षकों के हित में होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य को भी मजबूत करेगी।
संकल्प
“पारदर्शी स्थानांतरण – सम्मानित शिक्षक,
सम्मानित शिक्षक – सशक्त विद्यालय,
सशक्त विद्यालय – विकसित बिहार।”