हरनौत नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, तीसरे दिन भी घरों से नहीं उठा कचरा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत। स्थानीय नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। घरों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने के साथ ही बाजार और प्रमुख सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत के सामान्य दिनों में प्रतिदिन लगभग 8 टीपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से घरेलू एवं बाजार का कचरा उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया जाता है। इनमें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली गीले कचरे तथा आठ टीपर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सूखे कचरे के उठाव में लगाए जाते हैं। हड़ताल के कारण यह पूरी व्यवस्था ठप हो गई है।
गोनावां रोड पर हर-हर महादेव धर्मशाला से लेकर श्रीराम जानकी मंदिर तक, रांची रोड, बीज बाजार, चंडी मोड़ रोड, कल्याण बिगहा रोड और स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे रहे। गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मानसून, सावन माह और नागपंचमी जैसे धार्मिक पर्वों के बीच सफाई व्यवस्था बाधित होने से संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। यदि हड़ताल लंबी चली तो मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लगने की आशंका है।
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत हरनौत नगर पंचायत के करीब 122 सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय के समीप कर्मियों ने प्रदर्शन और सभा आयोजित कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
प्रदर्शन में कुंदन कुमार, आशा देवी, बेला देवी, कमला देवी, इंद्रदेव मांझी, बब्लू मल्लिक, अमर मल्लिक सहित अन्य सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
हरीओम की रिपोर्ट
