• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: ज्ञान की धरती नालंदा से उठी बदलाव की गूंज, शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन…

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

ज्ञान की धरती नालंदा से उठी बदलाव की गूंज, शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक : 30 जुलाई 2026 | चंडी, नालंदा
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति ने आज ज्ञान की धरती नालंदा के चंडी प्रखंड में शिक्षक सशक्तिकरण यात्रा के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का व्यापक दौरा कर शिक्षक साथियों, प्राध्यापकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया।
आज भ्रमण किए गए प्रमुख शिक्षण संस्थान
प्रोजेक्ट राम.भी. बालिका (10+2) विद्यालय, चंडी
बापू +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंडी
मगध महाविद्यालय, चंडी
डॉ. राम राज सिंह महिला महाविद्यालय, चंडी
सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, तुलसीगढ़
राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, बदरवाली, शेखपुरा, चंडी
शिक्षकों ने OPS, सेवा सुरक्षा, समयबद्ध पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि शिक्षक समाज की हर आवाज़ को विधान परिषद में पूरी मजबूती के साथ उठाना उनका संकल्प है।
“नालंदा की पहचान केवल इतिहास नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और शिक्षक सम्मान की विरासत है। इस विरासत की रक्षा और शिक्षक समाज के अधिकारों की लड़ाई मेरा संकल्प है।”
“शिक्षक का सम्मान ही शिक्षा का स्वाभिमान है, और शिक्षा का स्वाभिमान ही विकसित बिहार की पहचान है।”