• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा में अलंकरण समारोह का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

 

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में अलंकरण समारोह का आयोजन….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 30 जुलाई 2026, नानन्द स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कैडेट्स अपॉइंटमेंट के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर स्थित मौर्यन सभागार में प्रात: 8:00 बजे आयोजित भव्य कार्यक्रम में कर्नल भूपेन्द्र कुमार, प्राचार्य सैनिक स्कूल नालंदा एवं उपप्राचार्या ले० कर्नल मेघना सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल सपधरे हर्ष मधुकर एवं संबंधित विभिन्न सदनाध्यक्षों ने नवनियुक्त सैन्य-छात्र अपॉइंटमेंट्स को एपलेट लगाकर उन्हे उनके जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई। कैडेट ऋतुराज (अनुक्रमांक-1496) को स्कूल कैडेट कैप्टन, कैडेट शिवराज (अनुक्रमांक-1494) को स्कूल एड्जुटेंट, कैडेट सलीम अली(1434) को स्पोर्ट्स कैडेट कैप्टन, कैडेट आर्यन कुमार(1426) को एकेडमिक कैडेट कैप्टन और कैडेट सनाया(अनुक्रमांक-1612) को वर्तमान सत्र के लिए बालिका कैडेट कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूल, हाउस, तथा क्लास अपॉइंटमेंट्स को भी रैंक बैज लगाकर उनका पदाभरण किया गया। तत्पश्चात नव नियुक्त अपॉइंटमेंट्स को स्कूल परंपराओं और लोकाचार के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में कैडेटों से दृढ़ निश्चय और ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सैन्य शिक्षण संस्थानों में अलंकरण समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ‘प्रिफ़ेक्ट सिस्टम’ के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि इसके द्वारा सैन्य छात्र-छात्राओं में आत्मानुशासन, कॉमेरेडरी के गुणों का विकास करने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती ममता रानी,समस्त छात्र छात्राये शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे।