• Sun. Jul 26th, 2026

#bihar: वरीय पत्रकार सह शिक्षाविद् लालबिहारी सिंह का निधन , शोक की लहर …

Bykhabretv-raj

Jul 26, 2026

 

 

 

 

 

 

 

वरीय पत्रकार सह शिक्षाविद् लालबिहारी सिंह का निधन , शोक की लहर …

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) शहर के जाने माने शिक्षाविद सह वरिष्ठ पत्रकार कमर्थु ग्राम निवासी स्व. लाल बिहारी सिंह के निधन पर शहरवासियों ने गहरा शोक प्रकट किया है . दो दिन पूर्व उन्हें ब्रेन हैमरेज के कारण एनएमसीएच पटना में परिजनों ने भर्ती कराया था जहां रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली . इनके निधन की खबर सुनते ही हिलसा कौटिल्य नगर स्थित निवास पर शिक्षाप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी . स्व. सिंह के सुपुत्र संस्कृति वैली के निदेशक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पिताजी न केवल अख़बार में कई दशक तक काम किए बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है . आर्यावर्त जैसे प्रमुख अख़बार में लंबे समय तक लिखते रहे और जनता की आवाज़ बुलंद किए . इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी काफ़ी समय तक जुड़े रहे . योग एवं प्राणायाम को छात्र – युवकों तक पहुँचाने में भी इनकी बड़ी भूमिका रही . इसके अलावा भी कई साहित्यिक संगठनों से जुड़कर सामाजिक सुधार कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे . ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं . समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी तथा लाल बिहारी बाबू के निधन को अपूरणीय क्षति बताया . शोक प्रकट करने वालों में मृत्युंजय कुमार , अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा , नगर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार , कृष्णकांत , डा. मनोजकांत भारतीय , डा. विजय सेन , विमलेश उर्फ़ भोली , संजीव कुमार , राम नरेश प्रसाद , सत्यवान वर्मा , गोपाल वर्मा , आर्यन आर्क अधिवक्ता , राकेश कुमार , सुरेश प्रसाद, आदित्य कुमार , उपेन्द्र कुमार , मनीष कुमार , धनपत कुमार , संतोष कुमार पार्थ , प्रो . कमल किशोर प्रसाद , धर्मेंद्र कुमार बौआ , सच्चिदानंद अधिवक्ता , कल्याणी कुमारी , वसुंधरा कुमारी , अनुपम कुमारी समेत दर्जनों शिक्षाप्रेमी शामिल थे .