• Thu. Jul 16th, 2026

#bihar: पुलिस की बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, सड़क जाम, रात में भी हुआ बवाल…

Bykhabretv-raj

Jul 16, 2026

5 घंटे के बाद आवागमन हुआ शुरू, आक्रोशित ग्रामीणों को एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य ने दिया अस्वासन

पुलिस की बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, सड़क जाम, रात में भी हुआ बवाल…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में बिहटा-सकसोहरा टु लेन चेरन गांव के पास मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पुलिस की बोलेरो और एक बाईक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई।मृतक कल्याण विगहा थाना क्षेत्र के महथवर बलबापर गांव निवासी पिंकु यादव के पुत्र प्रद्युम्न कुमार था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रद्युम्न बाइक से चेरन बाइपास पुल की ओर से पूर्व दिशा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हरनौत बाजार की ओर से आ रही पुलिस बोलेरो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बोलेरो का ड्राइवर साइड एयरबैग भी खुल गया। हादसे में युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन पर सवार कर्मी वहां से चले गए। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पुलिस वाहन से शराब की गंध आ रही थी। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाईक और बोलोरो गाड़ी को घसीट कर 400 मीटर दूर पुरब(हरनौत बाजार में प्रवेश करने वाली मोड़ पर ) की ओर लाया गया। नेशनल हाईवे(NH31A) पर रखकर आवागमन पूर्णतः बाधित कर दिया।यहां तक बीचों-बीच एक ट्रक, ई-रिक्शा और बाईक को रखकर पैदल मार्ग तक भी बाधित कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने अभिलंब चालक की गिरफ्तारी, गाड़ी में शराब जैसी बदबु की जांच एवं
मुआवजा की मांग करने लगे। घटनास्थल पर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य आये थे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। मगर न मानी। पुलिस-प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने भेज दिया।इसके घंटे देर के बाद पुन: बिहारशरीफ एसडीएम किसलय श्रीवास्तव, एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, बीडीओ डॉ पंकज कुमार,सीओ पुजा कुमारी सहित दर्जनों लाठी पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंची। असफर अपनी गाड़ी लगाकर जाम स्थल की बढ़ने लगा।तभी दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ना चाहा।यहां तक पुलिस प्रशासन की गाड़ियां भी आक्रोशित ग्रामीणों के भय डर से दूसरी दिशा ( निकलने की दिशा में) में मोड़ दिया। जबकि पुलिस-प्रशासन अड़े रहे।फिर पुलिस प्रशासन ने हेलमेट सहित विभिन्न सुरक्षा कवच पहन कर जाम स्थल पर आया। आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच काफ़ी बकझक हुई। मामला बढ़ता जा रहा था। पुलिस-प्रशासन ने एक ट्रक जिले से लाठी बल सहित सशस्त्र पुलिस मंगवाई।इसके बाद नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धजीवी भी पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को काफी मशक्कत से समझाकर स्थिति को शांत कराया। पीड़ीत को आवेदन देने के लिए कहा। एसडीपीओ एवं एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद करिब सवा तीन बजे जाम समाप्त हुआ।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को मृतक के शरीर के पास अनुचित तरीके से खड़ा दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल फोटो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की पुष्टि यह अखबार नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

वही रात में भी लोगों ने किया प्रदर्शन…

 

 

 

 

 

तीन घंटे तक आवागमन पूर्णतः बाधित

आशू गैस का प्रयोग

12-15 राउंड हवाई फायरिंग या गोली चली

जमकर ईंट पत्थर चला

कई गाड़ियां को पुलिस ने चकनाचूर किया

पुरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील किया गया था

पुलिस लाठीचार्ज किया

क्युआरटी पुलिस बेहोश भी हुई

जाम स्थल पर खड़ी गाड़ियों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर ईंट पत्थर कंकड़ों से प्रहार किया, की महिला बेहोश भी हुई

सीमावर्ती थाना हरनौत ,वेना,चेरो, कल्याण बिगहा,भागनबिगहा,गोखुलपुर सहित पुलिस लाईन से 150 के आसपास पुलिस बल मौजूद थे

एसडीपीओ, एसडीएम, बीडीओ,सीओ, हरनौत थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

 

हरीओम की रिपोर्ट