October 19, 2024

ख़बरे टीवी – बिहार शरीफ के प्रभावित कोर जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से की जा रही है आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति

बिहार शरीफ के प्रभावित कोर जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से की जा रही है आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति


जिला पदाधिकारी के निदेश के आलोक में बिहार शरीफ के प्रभावित कोर जोन को पूरी तरह सील किया गया है।
इस जोन में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है।
वार्ड नंबर 9, 11 एवं 31 में लोगों को घर पर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम के माध्यम से वॉलिंटियर्स के द्वारा लोगों को घर-घर जाकर आवश्यक सामग्रियों- दवा, दूध, फल, सब्जी, राशन आदि की आपूर्ति न्यूनतम बाजार मूल्य पर की जा रही है।
तीनों वार्डों में अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है।


वार्ड नंबर 9 में व्हाट्सएप नंबर 9534439512, वार्ड नंबर 11 में व्हाट्सएप नंबर 8936800708 तथा वार्ड नंबर 31 में व्हाट्सएप नंबर 7320005593 पर व्हाट्सएप या कॉल कर लोग आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए अनुरोध कर सकते हैं। न्यूनतम बाजार मूल्य पर नगर निगम के माध्यम से वॉलिंटियर्स घर पर जाकर सामग्री उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त नगर निगम के कंट्रोल रूम में भी दूरभाष संख्या 06112-232271 पर भी कॉल कर आवश्यकताओं की जानकारी दी जा सकती है।
आज नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने प्रभावित वार्डों में जाकर साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन एवं होम डिलीवरी की व्यवस्था का स्वयं अवलोकन किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अति आवश्यक है कि लोग अपने घरों में ही रहें। इसलिए जिला प्रशासन सभी लोगों से अपील करती है कि लोग हर हाल में इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

Other Important News