October 19, 2024

ख़बरे टीवी – जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, किया शील्ड क्षेत्र का निरीक्षण, साथ में थे अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, किया शील्ड क्षेत्र का निरीक्षण, साथ में थे अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 

नोबेल कोरोनावायरस के पॉजिटिव पाए गए मामले को लेकर कोर, बफर एवं आउटर जोन में covid-19 के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।
कल शकुनत मोहल्ले में पॉजिटिव पाए गए मामले के बाद इस मोहल्ले के भी संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है।
आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक की तथा कोर , बफर एवं आउटर जोन में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
कोर जोन के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जा रहा है,जिसके माध्यम से आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति कराई जायेगी।
कल पॉजिटिव पाए गए लोगों के निकटतम संपर्क वाले व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन आज तेजी से किया जा रहा है, जिसे जांच हेतु भेजा जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में लगातार हर गली एवं घर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया।


जिला में अब तक 1364 सैंपल जांच हेतु भेजा गया है।जिसमें से अब तक 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। (जिला के एक निवासी का सैंपल पटना में लेकर भेजा गया था)। अब तक जिला के कुल 28 व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से पहले दो व्यक्ति निगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा होम क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं। शेष 26 मामले एक ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क चेन से जुड़े हैं।


बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने शील्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ उपस्थित थे।

Other Important News