न्याय के साथ विकास और सुशासन के नीतीश मांडल को आगे बढ़ा रही है बिहार सरकार:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ प्रखंड के मेघी नगवां पंचायत के ग्राम नगवां में यात्री शेड का एवं ग्राम दीपनगर एन एच गौरैया स्थान से लेकर रामानंद सिपाही के घर ईंट सोलिंग नाली निर्माण एवं पी सी सी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह जदयू विधायक दल के नेता सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जो बिहार कभी बदहाली,पलायन और पिछड़ेपन की पहचान माना जाता था, आज वही बिहार विकास, सुशासन और नई संभावनाओं की मिसाल बनकर उभरा है। विगत 21 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने प्रगति,आत्मविश्वास और सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने बिहार के मान, सम्मान और स्वाभिमान को नई पहचान दिलाई है आज उन्हीं के मार्गदर्शन में सम्राट सरकार काम कर रही है।बिहार में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें कुशल बनाने पर जोर दिया।आज इस पहल से बिहार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।आज हर बिहारवासी राज्य में हुए सकारात्मक बदलाव को महसूस करता है।बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया, महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती दी तथा रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए।अंधेरे से उजाले तक,संघर्ष से सफलता तक और संकल्प से सिद्धि तक,यह नए बिहार की प्रेरक यात्रा है बेहतर सड़कें, हर घर तक बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा आधारभूत संरचनाओं में हुए व्यापक सुधार ने राज्य को नई पहचान दी है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ बिहार आज नए विश्वास,नए अवसरों और बिहार नई संभावनाओं की ओर निरंतर अग्रसर है बिहार में हुए अकल्पनीय परिवर्तन की गवाह बिहार की जनता है सब ने अपनी आंखों से बिहार में हुए न्याय के साथ विकास और सुशासन मांडल को देखा है बिहार में हुए विकास कार्यों का डंका आज देश में बज रहा है।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव जीतन चौहान संजय प्र कुशवाहा शंभू कुशवाहा मुन्ना पासवान रामवृक्ष प्रसाद रविन्द्र कुशवाहा संजय राम रंजीत सिंह मुन्ना पासवान दिनेश साव इंदू चौहान कलेश्वर प्र पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्र कुशवाहा सागर कुमार गुलशन कुशवाहा सुरेश प्र अमित यादव आकाश कु काजल प्रदीप मुखिया उपेन्द्र दिलवाला दिनेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
