बढ़ाई गयी सीएमआर जमा करने की तिथि,अब 30 जून तक जमा कर सकते हैं सीएमआर..
पोआरी,चेरो और डिहरी पैक्स द्वारा शत फिसदी सीएमआर जमा..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: सहकारिता विभाग ने सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में मिलरों पर अभी भी 924 मीट्रिक टन चावल बकाया है, जिसे राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों तक पहुंचाना है।
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) कृष्ण कुमार ने बताया कि इस साल हरनौत प्रखंड में कुल 7882 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। यह खरीद एक व्यापार मंडल और 18 पैक्स अध्यक्षों द्वारा की गई थी।
खरीदे गए धान के बदले तिरूपति, मां जगदम्बा, मां भवानी और गंगाश्रीराम जैसे मिलरों को कुल 5360 मीट्रिक टन चावल एसएफसी को देना था। 11 जून तक मिलरों ने 4436 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति कर दी है। पोआरी, चेरो और डिहरी पैक्स से जुड़े मिलरों ने शत-प्रतिशत सीएमआर जमा कर दिया है, जबकि अन्य मिलरों पर 924 मीट्रिक टन चावल बकाया है।
बीसीओ ने बताया कि चावल तैयार है, लेकिन राज्य खाद्य निगम के पास भंडारण क्षमता पूरी हो चुकी है, जिसके कारण अभी चावल लेना कम कर दिया गया है। इसी समस्या को देखते हुए विभाग ने सीएमआर जमा करने की तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएफसी के पास फिलहाल चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। हालांकि, चावल का वितरण लगातार जारी है, जिससे गोदाम खाली हो रहे हैं। उम्मीद है कि 15 जून तक सभी मिलरों से बकाया चावल ले लिया जाएगा, क्योंकि तब तक भंडारण क्षमता उपलब्ध हो जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट..
