• Sun. Jun 7th, 2026

#bihar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ किया शिष्टाचार मुलाकात…

Bykhabretv-raj

Jun 7, 2026

 

 

 

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हरनौत के मधोपुर-सबनहुआ किया शिष्टाचार मुलाकात…

पूर्व सीएम पहुंचे हरनौत, सुरक्षा-व्यवस्था का कड़ी इंतजाम..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: बिहार के पूर्व सीएम सह जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार के सुबह नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में स्थित अपने मौसी के यहां जाकर परिवार वालों से शिष्टाचार मुलाकात किए। पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गांव में तकरीबन सवा ग्यारह बजे पहुंचे। जहां नितिश कुमार जिंदाबाद के नारे से गुंज उठा।‌इस दौरान पूर्व सीएम ने गाड़ी में से हाथ जोड़कर लोगों का स्वागत किया।तकरीबन पांच मिनट तक पूर्व सीएम गांव में ठहरे।जहां अपने मौसी स्व. देव लगन देवी एवं मौसा स्व रामानंद सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के आलावा बिहार विधान परिषद में सदस्य एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सतारूढ़ दल विधान परिषद में उपनेता ललन सर्राफ,
जदयू जिलाध्यक्ष मो.अरशद,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह,निरंजन सिंह,रामजी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से हीं गांव से लेकर कल्याण विभाग रोड तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।इस दौरान
बिहारशरीफ एसडीएम किसलय श्रीवास्तव,एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल,हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा,कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती सहित सहित दर्जनों पुलिस बल सुरक्षा-व्यवस्था में तैनात दिखें।

40 वर्ष के बाद पहुंचे गांव

पूर्व सीएम के आगमन को लेकर सुबह से हीं ग्रामीणों की भीड़-भाड़ थी।लोगों में खुशियां थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 40 वर्ष एक बार वे पहुंचे थे। उस समय वे सक्रिय नेता थे।इस दौरान लोगों के विभिन्न समस्या को आवेदन भी सौंपा।मौके बीडीओ डॉ पंकज कुमार,ईओ सौरव सुमन,जदयू प्रखंड प्रवक्ता रौशन,नगर जदयू अध्यक्ष श्याम बालक साव,कक्कू,पार्षद प्रतिनिधि परमेंद्र पांडे, बंटीं सहित अन्य मौजूद थे।

हरिओम की रिपोर्ट…