• Sun. Jun 7th, 2026

#bihar: हरनौत थाने में ‘गुंडा परेड’ का आयोजन,असामाजिक तत्वों को शांति बनाए रखने की दी गई चेतावनी…

Bykhabretv-raj

Jun 7, 2026

 

 

 

हरनौत थाने में ‘गुंडा परेड’ का आयोजन,असामाजिक तत्वों को शांति बनाए रखने की दी गई चेतावनी…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : हरनौत थाना परिसर में एसपी के निर्देश पर
रविवार को गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।भीषण गर्मी रहने के बावजूद भी परेड के दौरान गुंडा पंजी में नामित लोगों ने अपनी उपस्थिति दी।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शर्मा ने पूछताछ की एवं अच्छा आचरण बनाए रखने के लिए कड़ी हिदायत दी।परेड के दौरान गुंडा रजिस्टर में अंकित करिब पांच लोग शामिल हुए।कहा कि विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से गुंडा परेड का आयोजन किया गया‌।इस दौरान थाना क्षेत्र के चिन्हित गुंडा, बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाना परिसर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। परेड के दौरान सभी गुंडा सूचीबद्ध व्यक्तियों की पहचान, पते का सत्यापन तथा वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली।साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गुंडा परेड के माध्यम से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

हरिओम की रिपोर्ट….