• Sun. Jun 7th, 2026

#bihar: विश्व साइकिल दिवस पर नालंदा में भव्य साइकिल रैली…..

Bykhabretv-raj

Jun 7, 2026

 

 

 

 

 

 

विश्व साइकिल दिवस पर नालंदा में भव्य साइकिल रैली एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: विश्व साइकिल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07 जून 2026 को नालंदा में फिटनेस, स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली एवं विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन नालन्दा , Fit India Movement एवं Khelo India के तत्वावधान में Khelo India Centre Rugby Nalanda द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना तथा साइकिल को एक स्वस्थ, पर्यावरण-अनुकूल, किफायती एवं टिकाऊ परिवहन माध्यम के रूप में बढ़ावा देना था।

रैली का शुभारंभ प्रातः निर्धारित समय पर किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया, हिट इंडिया”, “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन” तथा “साइकिल अपनाएँ, पर्यावरण बचाएँ” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विश्व साइकिल दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जून को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य साइकिल के महत्व, स्वास्थ्य लाभों तथा पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साइकिल को एक सरल, सुलभ, स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन साधन के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाता है।

नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक क्षमता, हृदय स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन में सुधार होता है।