देश और विदेश नीतियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: देश और विदेश नीतियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, जिले के सभी बूथों पर स्थानीय लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ता सुनें पी एम मोदी के “मन की बात”: राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा नालंदा। आज भारतीय जनता पार्टी , नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में मेहनौर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित किया गया । बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल के द्वारा किया गया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा 31 मई , महीने के अंतिम रविवार को 11 बजे दिन में प्रसारित होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात ” के 134वें प्रसारण को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं , सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को अपने अपने बूथों पर सुनने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जरुरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायक बनकर जनता से सीधे जुड़ाव के निर्देश दिए गए। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” बूथस्तर पर वृक्षारोपण , 21जून को योग दिवस, जनसंपर्क अभियान के साथ साथ बूथस्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही 2014 से आजतक निरंतर प्रधानमंत्री मोदी देश के करोड़ों गरीबों, दबे कुचले पिछड़े अतिपिछड़ों, समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु प्रयासरत हैं। सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देशवासियों के समस्याओं का समाधान कर समाज के अंतिम पायदान पर बैठै व्यक्ति को भी विकास के मुख्यधारा में लाया जा रहा है। पी एम मोदी ने भारतीय संस्कृति का पुनरुत्थान करते हुए भारत को विश्व मंच पर अभूतपूर्व मान सम्मान दिलाए हैं। देश और विदेश स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्कृष्ट कार्यों ने ही उन्हें विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता बनाया है। आज चाहे देश के किसी भी कोने में चलें जाए हर तरफ विकास के कार्य दिखते हैं , देशवासियों को 2014 से पहले का बदहाल भारत और आज के चमकते दमकते भारत में बदलाव स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं का समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ई. शैलेन्द्र कुमार, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, चंद्रकांता सिन्हा, छोटेलाल राजवंशी ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, तेजस्विता राधा,शिवशंकर दास, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह , योगेंद्र मंडल, राजू माहुरी, रंजू कुमारी, जिला प्रोटोकॉल प्रभारी अमित गौरव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्री वास्तव, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक जयराम कुमार यादव, जिला प्रवक्ता अमरकांत भारती, सोनू कुमार हिंदू, ललन कुमार, खुश्बू कुमारी, शैलेन्द्र आर्य, मंडल अध्यक्ष मंजय चंद्रवंशी, मुकेश कुमार ,धर्मेंद्र कुशवाहा, विपीन झा, राजाराम ,आई टी सेल जिला सह संयोजक आलोक रंजन , राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
