• Sun. May 31st, 2026

#bihar: आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद को सरकार कृतसंकल्पित….

Bykhabretv-raj

May 29, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद को सरकार कृतसंकल्पित :- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में छज्जू मोहल्ला निवासी मृतक मो ज़ैद की आश्रित माता हेना प्रवीण को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त 4 लाख की सहायता राशि का चेक बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सुचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।बिगत दिनों स्कूल से पढ़कर लौटनें के क्रम में मृतक की मृत्यु पानी में डुबने से हो गई थी।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है।सरकार हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत देने के लिए है। आपदा पीड़ित परिवार के आश्रित को कहा कि दुख की इस घड़ी में आप अकेले नहीं हैं। पूरी बिहार सरकार और मैं व्यक्तिगत रूप से आपके साथ खड़े हैं राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित है। आपके बेटे की असामयिक मृत्यु से जो क्षति हुई है,उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती,लेकिन सरकार की यह सहायता राशि आपके परिवार को आर्थिक संबल देगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आपदा पीड़ित परिवार के मामलों का निष्पादन प्राथमिकता पर करें।
मंत्री ने पीड़ित परिवार को धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि प्रशासन हर कदम पर आपके साथ रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर गुलरेज अंसारी प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा युगल किशोर मुखिया विश्वास सिंह संजय प्र कुशवाहा मंटू कुशवाहा संजय राम रंजीत सिंह अमित यादव मुन्ना पासवान वीरू कुशवाहा प्रमोद यादव टुनटुन चंद्रवंशी सकलदीप प्र इंदू चौहान दिनेश साव रविन्द्र कुशवाहा गुलशन कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।