• Sun. May 31st, 2026

#bihar: बिहार के नालंदा में शराब तस्करों ने अवैध शराब लाने के नए तरीके अपनाए, तेल जैसे 15 लीटर के डब्बे में शराब की बोतल बरामद..

Bykhabretv-raj

May 28, 2026

 

 

 

 

 

नालंदा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 66.915 लीटर अवैध शराब बरामद, 05 कारोबारी गिरफ्तार..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: अधीक्षक मद्यनिषेध, नालंदा श्री लाला अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में तथा SHO उत्पाद थाना नालंदा मुन्ना कुमार के द्वारा दिनांक 27.05.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध विदेशी शराब एवं चुलाई शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल पाँच अलग-अलग मामलों में अवैध शराब की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

पहले मामले में थाना बेन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माली टोला, सा० मिर्जापुर में छापेमारी कर अभियुक्त शाहिद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर एवं परिसर की तलाशी में कुल 09 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 0.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक मारुति ऑल्टो कार को भी जब्त किया गया।

दूसरे मामले में थाना राजगीर क्षेत्र के माली टोला में छापेमारी कर अभियुक्त रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 11.340 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

तीसरे मामले में थाना राजगीर क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टोला में वाहन जांच के दौरान एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार से विभिन्न ब्रांडों की कुल 04.500 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई तथा अभियुक्त गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया।

चौथे मामले में थाना लहेरी क्षेत्र अंतर्गत देवी रोड स्थित धनश्वर घाट मंदिर के समीप छापेमारी कर अभियुक्त जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तथा किराये के कमरे की तलाशी में कुल 25.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पाँचवें मामले में SHO उत्पाद थाना, हिलसा धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उत्पाद थाना हिलसा द्वारा थाना चिकसौरा क्षेत्र अंतर्गत सरदार विगहा गांव में छापेमारी कर अभियुक्त धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 16.875 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में Royal Stag Barrel Select Whisky एवं Royal Stag Premier Whisky शामिल हैं। मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया गया।

इस प्रकार जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 66.915 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है तथा शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन, क्रय-विक्रय एवं सेवन दंडनीय अपराध है। जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।