• Mon. May 11th, 2026

#bihar: 55वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के गौरवपूर्ण क्षण..

Bykhabretv-raj

May 11, 2026

 

 

 

 

 

55वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के गौरवपूर्ण क्षण..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 05.05.2026 से 06.05.2026 तक पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, बेली रोड में ताइक्वांडो एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के लिए 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना तथा शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। इस अवसर पर केविएस क्षेत्रीय कार्यालय पटना के उपायुक्त श्री अजय कुमार मिश्रा एवं सहायक आयुक्त श्री पूर्णेन्दु मंडल की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रतिभागियों और आयोजकों को प्रेरित किया।

इस खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन केविएस परिवार की अनुशासन, टीमवर्क, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है। सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को इस आयोजन को यादगार एवं सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई।