सैनिक स्कूल नालंदा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन :-
तीन राज्यों के चार सैनिक स्कूल के कुल 192 सैन्य छात्र-छात्राएँ ले रहे हैं भाग…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: दिनांक 11मई 2026 , नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में चार दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का रंगा-रंग उदघाटन हुआ | इस अवसर पर सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ दी | आगामी चार दिनों तक चलने वाले इस अंतर-विद्यालयी अतिप्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के तीन राज्यों में स्थित चार सैनिक स्कूलों क्रमश: बिहार के नालंदा,गोपालगंज झारखण्ड के तिलैया तथा पश्चिम बंगाल के सैनिक स्कूल पुरुलिया के कुल 192 सैन्य छात्र छात्राएँ हॉकी बालक (वरिष्ठ/कनिष्ठ) एवं बालिका वर्ग में अपने-अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे | इस ग्रुप स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन 14 मई को होगा |
आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: 6:30 पर मुख्य परेड ग्राउंड में सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार के आगमन के साथ हुआ | प्राचार्य महोदय ने इस 4 दिवसीय राष्ट्रीय (ग्रुप स्तरीय) खेल-कूद प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की इस अवसर पर प्रतिभागी टीम के खिलाड़ियों ने मार्च-पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया | उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागी सैन्य छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया | प्राचार्य महोदय ने भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास में खेल-कूद का अहम् योगदान है | इससे सैन्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना से काम करने के गुणों का विकास होता है | उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता से हमें अपने ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करने का अच्छा अवसर मिलेगा इसलिए आप सभी अपनी पूरी क्षमता से खेल भावना का ध्यान रखते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें | ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में तीनों वर्गों की विजेता टीमों को अखिल भारतीय सैनिक स्कूल अंतर-ग्रुप प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा,जिसका आयोजन सैनिक स्कूल भुबनेश्वर में आगामी 8 जून से किया जाएगा |
इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ले० कर्नल अमित कुमार त्यागी प्रतिभागी टीमों के शिक्षक , सैन्य छात्र – छात्राएँ एवं सभी कर्मी उपस्थित रहे |
