• Sun. May 10th, 2026

#bihar: मलमास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर राजगीर जू सफारी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित…

Bykhabretv-raj

May 10, 2026

मलमास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर राजगीर जू सफारी में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: मलमास मेला 2026 को लेकर भीड़ नियंत्रण, पेट्रोलिंग एवं फायर सेफ्टी पर विशेष फोकस राजगीर में मलमास मेला 2026 को लेकर वन विभाग एवं जू सफारी प्रशासन सक्रिय

मलमास मेला 2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजगीर जू सफारी परिसर में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता श्री राम सुन्दर एम., निदेशक, राजगीर जू सफारी तथा श्री राजकुमार एम०, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल द्वारा की गई।

बैठक में राजगीर जू सफारी एवं नालन्दा वन प्रमंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहभागिता करते हुए आगामी मलमास मेला के दौरान संभावित अत्यधिक भीड़, सुरक्षा प्रबंधन एवं पर्यटक सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

समीक्षा बैठक के दौरान जू सफारी, नेचर सफारी, जेपी उद्यान, सोन भंडार, मनीयार मठ, जरासंध अखाड़ा, वेणुवन, घोड़ा कटोरा एवं विश्व शांति स्तूप के पास भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपाय, यातायात समन्वय तथा पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी एवं त्वरित राहत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निदेश दिए गए।

पदाधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों को निदेशित किया कि मेला अवधि के दौरान जू सफारी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती एवं समन्वित कार्य प्रणाली सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वन्यजीव सुरक्षा एवं पर्यटक सुविधाओं से संबंधित सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही, मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।