• Sat. May 9th, 2026

#bihar: बंगाल, असम, पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बिहारशरीफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजयोत्सव….

Bykhabretv-raj

May 4, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बंगाल, असम, पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बिहारशरीफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजयोत्सव….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  पं. बंगाल , असम , पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बिहारशरीफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजयोत्सव मनाया गया। मेहनौर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एवं बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में इस महाविजय को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन को समाप्त कर पं. बंगाल की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को स्वीकार कर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार को चुना है। अब डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में पं . बंगाल सरकार सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर होगा। आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के लिएं ऐतिहासिक है जब आज़ादी के बाद पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद , जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल डॉ. आशुतोष कुमार तेजस्विता राधा, जिला मंत्री राजू माहुरी, सोनू कुमार हिंदू, अमित शान,  बबीता कुमारी, गोपी सिंह, रोशन कुमार यादव, राजीव कुमार, राजेश कुमार सिसोदिया, अमरकांत भारती, पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, धीरेंद्र रंजन, अभिनंदन पांडे, संजीव कुमार, नागमणि कुशवाहा, ओणम कुमार,प्रिंस कुमार ,संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।