जदयू पार्टी के विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने आज विश्व पत्रकार दिवस पर पत्रकारो को दिए शुभकामनाएं…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: जनता दत्त यू० विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये, “विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस” के पावन अवसर पर आप सभी पत्रकार साथियों, रिर्पोटर, संपादक, फोटोग्राफर, मीडिया कर्मी, इलेक्ट्रोनिक मिडिया, प्रिन्ट मिडिया के सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ देता हूँ।
इस अवसर पर मैं कहना चाहता हूँ कि आपका कलम और आपकी आवाज ही आम जनता की ताकत बनती है, और शासन और प्रशासन को जबाबदेह बनाती है। आप विषम परिस्थितियों, दबावों और चुनौतियों के बीच भी सच्चाई को उजागर करने का जो संकल्प रखते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।
“विश्व प्रेस स्वतंत्रा दिवस” पर मैं कामना करता हूँ कि आपकी कलम सदा सत्य के पक्ष में चले और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आपकी भूमिका निरंतर बनी रहे।
