“स्कूल चले हम” अभियान के तहत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न बच्चियों का नामांकन….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 2 मई 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा नये अकादमिक सत्र 2026-27 में अधिकाधिक नामांकन हेतु “स्कूल चले हम” अभियान के तहत राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कमरूद्दीन गंज, बिहार शरीफ,नालंदा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न बच्चियों का नामांकन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया ।
जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार , जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रो से जो बच्चे 6 वर्ष के हो रहे हैं, या हो चुके हैं, तथा क्षेत्र में अन्य छूटे हुए बच्चों का नामांकन, ‘स्कूल चलो अभियान ‘के तहत ‘प्रवेशोत्सव ‘कार्यक्रम चलाकर उत्सवी माहौल में किया गया।
बिहार शरीफ स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं अपनी उपस्थिति में निकटतम आंगनबाड़ी केंद्रो के बच्चियों का नामांकन करवाया। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय से कुल नजदीक के सात आंगनबाड़ी केंद्र मैप किए गये है। यह केंद्र कोड 63 कोड 62, कोड 55, कोड 166 ,कोड 186, कोड 145 एवं कोड 57 है ।आज इन्हीं आंगनबाड़ी केंद्रो से कुल 32 बच्चियां एवं क्षेत्र से अन्य तीन बच्चियाँ नामांकन हेतु उपस्थित हुई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कोड 63 की बच्ची ,सुमेरा पिता मोहम्मद समीर खान , माता जेबा खातून का नामांकन किया गया।
कार्यक्रम में कोड 63 की एक अन्य बच्ची अल्फी का नामांकन नगर आयुक्त महोदय द्वारा किया गया, बच्ची सादिया का नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा किया गया। शेष आई बच्चियां सुमायरा, परी , रिया, दर्पण, आयशा, गुलफशा इत्यादि बच्चियों का नामांकन जिले के अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
आज संपूर्ण जिले में सभी विद्यालयों में विशेष अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराया जा रहा है।
अकादमिक सत्र 2026-27 में सभी 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को निकट के प्राथमिक/ प्रारंभिक विद्यालय में उम्र के सापेक्ष कक्षा में नामांकन किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी, महोदय नालन्दा के आदेशानुसार शिक्षा विभाग एवं आई०सी०डी०एस० कार्यालय के संयुक्त प्रयास से “स्कूल चले हम” अभियान अन्तर्गत प्रवेशोत्सव दिवस का आयोजन किया गया है। इस संबंध में आँगनवाड़ी से निकटवर्ती प्रारम्भिक विद्यालयों को सम्बद्ध किया गया है तथा आँगनवाड़ीवार नामांकन हेतु चिन्हित कुल 16440 बच्चों की सूची आई०सी०डी०एस० कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो इस पत्र के साथ संलग्न है। एक भी बच्चा छूटे नहीं, सभी बच्चों को शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में सुनिश्चित हों, इस उद्देश्य से आज दिनांक-02.05.2026 को प्रवेशोत्सव दिवस आयोजन को सफल बनाने हेतु निम्नांकित निदेश दिये जाते हैं:-
आई०सी०डी०एस० कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार सभी संबंधित आँगनवाड़ी केन्द्र की सेविका / सहायिका चिन्हित बच्चों को सामूहिक रूप से निकटवर्ती संबद्ध प्रारम्भिक विद्यालय तक अनिवार्य रूप से लेकर आयेंगी।
संबद्ध विद्यालय के प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक / प्रभारी, शिक्षकगण एवं सभी शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक तालिमी मरकज निकटवर्ती आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका से सम्पर्क कर उन्हें विद्यालय आमंत्रित करेंगे तथा बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करायेंगे। नामांकन हेतु आये सभी बच्चों व आँगनबाड़ी सहायिका/सेविका का पंजी में उनकी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
प्रवेशोत्सव दिवस के अवसर पर विद्यालय की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, इत्यादि का बेहतर प्रबन्ध, आगन्तुक बच्चों, उनके अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधिगण के लिए बैठने की पूर्ण व्यवस्था तथा बच्चों के लिए चॉकलेट इत्यादि का प्रबन्ध प्रभारी द्वारा अनिवार्य रूप से किया गया है।
“प्रवेशोत्सव दिवस” का आयोजन को उत्सवीपूर्ण माहौल बनाने के लिए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सजावट, फ्लैक्स / बैनर, TLM प्रदर्शनी व बैलून इत्यादि लगाए गए हैं । साथ ही इस समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण को भी आमंत्रित किया गया है।
बच्चों के नामांकन के समय पाठ्य पुस्तक इत्यादि का वितरण भी किया जा रहा है।
प्रखण्डवार आदर्श केन्द्र के रूप में चिन्हित सभी प्रारम्भिक विद्यालयों पर प्रखण्ड एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण उपस्थिति होकर नामांकन अभियान को सफल बना रहे हैं ।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मुख्य उद्देश्य है कि असहाय एवं जरूरतमंद बच्चे /बच्चियों का नामांकन शत प्रतिशत हो, स्कूलों में उनकी उपस्थिति निरंतर बनी रहे ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके ।
स्कूलों में एक अच्छा माहौल बनाकर बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए एक प्रयास नामांकन से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए हमारे सभी बच्चों का कुशल,कर्मठ एवं होनहार होना अति आवश्यक है ।
उन्होंने कहा की परिकल्पना यह है कि आने वाली पीढ़ी के सभी बच्चों का भविष्य उज्जवल बने ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिले भर के सभी आयोजन कर्ता के पूरी टीम को बधाइयां दी गई ।
नामांकन के अवसर पर सभी बच्चियों एवं अभिभावकों को टेस्ट बुक उपलब्ध कराया गया ।
जिलाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों का ड्रॉप आउट न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए,कोई भी बच्चा छूटे नहीं, बच्चों के सतत निगरानी हेतु अभिभावकों के साथ मीटिंग सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों पर मुझे गर्व है कि सभी बच्चों पर उनका विशेष ध्यान बना रहता है ।
उन्होंने कहा कि नामांकित बच्चों के आंखों का इलाज हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, साथ ही जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा ।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्कूल प्रांगण में अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओआईसीडीएस ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।
