पूर्व विधायक नौशादउन नबी उर्फ पप्पू खाँ उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के डर से व्यवसाय मांग रहे हैं सुरक्षा बल…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पूर्व विधायक नौशादउन नबी उर्फ पप्पू खाँ उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना समेत 4 के जाली कागज बनाकर जाली व्यक्ति को खड़ाकर जमीन निबंधन करा लेने का पर्दाफाश करने के बाद हर जुबान पर चर्चा में आए एक सफल व्यवसाई ललन कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अखबार न्यूज़ से जुड़े इलेक्ट्रानिक एवं प्रिष्ट मिडिया के बाद संयुक्त रूप से बताया कि रहुई प्रखण्ड के मौजा धमौली में 2021 में खाता नं0 42, खेसरा सं0-1310, रकवा-26 डी० एवं खाता नं0-4, खेसरा सं0-1309, रकवा-4 डी० मौजा-जुर उद्योग की जमीन की खरीद, भु-मालिक बनारसी प्रसाद मथुरिया महल्ला निवासी से मैं अपने और अपनी पत्नी धनमन्ती देवी के नाम से खरीद करके दाखिल खारिज कराकर करीब 20 लाख की राशि से जुट उद्योग को बिजली रास्ता नलजल रंगाई पोटाई का सुरक्षित किया था, कि अचानक नौशादुन नवी उर्फ पप्पू खाँ साईड पर आकर अपना जमीन होने के दावा कर एक करोड़ रूपया की रंगदारी की माँग की थी। रंगदारी नहीं देने पर हथियार के बल पर मजदुर को बुलाकर कम्पनी के समान लुट ली थी। तब ललन प्रसाद यानी मेरे द्वारा बेना थाना कांड संख्या 544/2023 दर्ज कराया गया था उस केश को भु-माफिया नौशादुन नवी उर्फ पप्पु खाँ द्वारा जाली निवेदन कागजात दिखाकर पूलिस पदाधिकारी द्वारा न्यायालय में अंतिम रिर्पोट दिवानी का दाखिल कर पप्पू खाँ समेत सभी माफिया को मिला था। फिर पप्पु खाँ द्वारा समझौता के नाम पर विनोद सिंह अधिवर्त्ता के घर ग्राम मघड़ा हमें बुलाया गया था पप्पु खाँ द्वारा मुझे 1 करोड़ रूपया लेकर जमीन छोड़ने या हमें ही पैसा देकर पंचायती करने का ऑफर दिया गया था मेरे द्वारा नहीं माने जाने पर तरह-तरह की धमकी दी गई थी। जिसे अपने मोबाईल में रिकाई कर पप्पु खाँ के विरूद्ध दीपनगर थाना काण्ड संख्या 92/2023 दर्ज कराया गया था। जब दीपनगर थाना की पुलिस कड़ाई से जाँच करने लगी तो पप्पु खाँ द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर तीन अनुसंधानकर्ता को बदल दिया गया। अंतिम अनुसंधानकर्ता महेश प्रसाद द्वारा पत्राचार कर रहुई अंचल थानाध्यक्ष,थरथरी थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष हुलासगंज से जॉच रिपोर्ट मांगे जाने पर जाली व्यक्ति जाली रजिस्टर के माध्यम से जाली व्यक्ति को खड़ाकर झुठा चौहद्दी व्यवसायी भुमि को कम कीमत का कृषि भूमि बताकर अपने महबुबा आफरीन सुल्ताना के बिना आधार कार्ड, पैन कार्ड पता बदलकर जमीन निबंधन करने का खुलासा हुआ। इस केस को भी पुलिस द्वारा दिवानी मामला बताकर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय को सौपकर पप्पु खाँ, उनकी महबुबा आफरीन सुल्ताना समेत 4 जालसाज को दे दिया। लेकिन माननीय न्यायालय द्वारा पुलिस प्रतिवेदन को अमान्य करते हुए काउन्जीनेन्स लेकर सभी अभियुक्त को सम्मन किया।
बेना थाना मामला को लेकर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के पास गया, मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने हमारे कागजात को ध्यान पुर्वक पढ़कर पुलिस अधीक्षक नालन्दा के बेना थाना काण्ड संख्या 544/2023 को रि-ओपेन करने का आदेश निर्गत किया गया। न्यायालय के आदेश मुकदमा रि-ओपेन हुआ तब तक जिलाधिकारी द्वारा कराये गये जाँच में भी अंचलाधिकारी रहुई मनोज कुमार दुबे द्वारा रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा करने का आरोप प्रमाणित हुआ गहन जॉच अनुसंधान में सभी नामजद अभियुक्त के विरूद्ध सत्य पाये गये, दो अप्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये है। न्यायालय से वारंट लेकर पुलिस जब पूर्व विधायक पप्पु खाँ को गिरफ्तार करने गयी तो अपने महबुबा के साथ फरार हो गये। शेर बिल्ली बन गये, दोषी सभी अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराकर जालसाज को सजा करने की मांग जिला प्रशासन से करता हूँ और जिला प्रशासन और सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने का मांग करता हूँ क्यूंकि ये शातिर अपराधी पप्पु खां मेरे ऊपर कभी भी जान लेवा हमला करा सकता है। वेना धमौली स्थित मेरी फैक्ट्री चालू कराने में मदद करने की कृपा की जाय।
