• Mon. Apr 27th, 2026

#bihar: गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा , हरनौत में 25 सौ क्विंटल गेहूं की होगी खरिदारी…

Bykhabretv-raj

Apr 26, 2026

गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा , हरनौत में 25 सौ क्विंटल गेहूं की होगी खरिदारी…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: स्थानीय प्रखंड एवं नगर पंचायत के गेहूं उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ)कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रखंड में गेहूं खरीद का लक्ष्य दस गुना बढ़ा दिया है। पहले 250 क्विंटल गेहूं खरिदने का लक्ष्य था।जो व्यापार मंडल के द्वारा एक सप्ताह पहले पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब 2500 क्विंटल गेहूं की खरीद होगी।लक्ष्य बढ़ने का लाभ प्रखंड के दर्जनों किसानों को होगा। पैक्सों और व्यापार मंडल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब ज्यादा किसान अपना गेहूं बेच पाएंगे।
उन्होंने कहा कि बीते एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू है। 15 जून तक खरीद होगी। सिर्फ 15 दिनों में ही व्यापार मंडल
ने लक्ष्य के खरीद पूरी कर ली थी। इस कारण बहुत कम किसान ही अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच पाए थे। इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी।उन्होंने कहा कि लोगों ने लक्ष्य बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान
व्यापार मंडल के अध्यक्ष के माध्यम से केंद्र पर जाकर गेहूं बेच सकते हैं। किसानों को प्रति क्विंटल 2585 रुपये मिलेंगे। सहकारिता विभाग ने गेहूं खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का निर्देश दिया है। वहीं डिहरी पैक्स अध्यक्ष डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि सरकार को गेहूं के फ़सल का पंचायतवार सर्वे करानी चाहिए। इसके बाद पैदावार का पचास प्रतिशत गेहूं खरिदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिहरी पंचायत में तकरिबन 15 हजार क्विंटल गेहूं की उपज हुई है ।

हरिओम कि रिपोर्ट…